Vivo V20 SE में कितना दम? पहली नज़र में...

Vivo V20 SE फोन में दो कलर ऑप्शन दिए हैं, वो हैं- एक्वामरीन ग्रीन और ग्रैविटी ब्लैक। हमारे पास फोन का ग्रैविटी ब्लैक वेरिएंट है। फोन का बैक पैनल काफी ग्लॉसी है और इसे पकड़ते वक्त इस पर तुरंत फिंगरप्रिंट्स रह जाते हैं।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 2 नवंबर 2020 16:02 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 SE में मौजूद है 6.44 इंच एमोलेड डिस्प्ले
  • वीवो वी20 एसई फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
  • Vivo V20 SE की कीमत भारत में 20,990 रुपये है

Vivo V20 SE में दिया गया है एमोलेड डिस्प्ले

Vivo ने हाल ही में एंड्रॉयड 11 पर चलने वाला स्लिक डिज़ाइन फोकस स्मार्टफोन Vivo V20 लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने डिवाइस का स्पेशल एडिशन Vivo V20 SE लॉन्च कर दिया है। यदि आप एक बार फोन के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालेंगे, तो आपको तुरंत समझ आ जाएगा कि वीवो वी20 एसई फोन Vivo V20 का सस्ता वेरिएंट है, जो 20,990 रुपये की कीमत में आता है। हमने इस फोन के साथ कुछ समय बिताया है। पहली नज़र में हमें यह फोन कैसा लगा? आइए जानते हैं...

Vivo V20 SE दिखने में अच्छा फोन है, लेकिन ओवरऑल यह Vivo V20 को टक्कर देने में सक्षम नहीं है। फोन का डिज़ाइन अलग है। जहां वीवो20 फोन का लुक Vivo X स्मार्टफोन जैसा प्रतीत होता है, वहीं वीवो वी20 एसई ऐसा नहीं है। इस फोन में प्लास्टिक की बॉडी दी गई है। इस प्राइस रेंज के अन्य स्मार्टफोन में इस किस्म की बॉडी आम है।
Advertisement

एक चीज़ जो वीवो वी20 एसई और वीवो वी20 में मेल खाती है, वो है फोन का 6.44 इंच का बड़ा सुपर एमोलेड डिस्प्ले। फोन के ऊपरी हिस्से पर ड्यूड्रॉप नॉच दिया गया है, जिसे कुछ लोग पंच-होल डिज़ाइन से ज्यादा पसंद कर सकते हैं। एमोलेड डिस्प्ले होने के नाते इस फोन का आउटपुट काफी क्रिस्प है और इस पर कॉन्टेंट देखना काफी आकर्षक रहता है। यह हाई-रिफ्रेश रेट पैनल के साथ नहीं आता, लेकिन इस प्राइस रेंज के Poco X3 में यह फीचर मिलता है। हम फास्ट रिफ्रेश रेट की जगह एमोलेड पैनल को पाना पसंद करेंगे, वो भी केवल इसके कलर्स के लिए। एमोलेड पैनल का फायदा उठाते हुए वीवो ने इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। जो कि वी20 एसई को अनलॉक करने के लिए काफी सुविधाजनक है।
 

वी20एसई के किनारे घुमावदार हैं, जो इसे पकड़ने में काफी आरामदायक बनाते हैं। फोन का ऊपरी व निचला हिस्सा फ्लैट है। हमें फोन के बटन प्लेसमेंट काफी पसंद आए, सभी को स्क्रीन के दायीं ओर जगह दी गई है जिसकी वजह से इन तक पहुंच आसान बनती है। फोन के बायीं ओर वीवो ने ऊपरी हिस्से पर सिम-ट्रे को जगह दी है। फोन की ट्रे में नैनो-सिम स्लॉट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है।
Advertisement

वीवो ने वी20एसई फोन में दो कलर ऑप्शन दिए हैं, वो हैं- एक्वामरीन ग्रीन और ग्रैविटी ब्लैक। हमारे पास फोन का ग्रैविटी ब्लैक वेरिएंट है। फोन का बैक पैनल काफी ग्लॉसी है और इसे पकड़ते वक्त इस पर तुरंत फिंगरप्रिंट्स रह जाते हैं। वीवो ने फोन के बॉक्स में एक कवर भी दिया है, जो आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरे स्थित हैं, जिसे देखकर आपको Oppo Reno 4 और Galaxy Note 20 की याद आएगी।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वीवो वी20 एसई फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है। इस प्रोसेसर का चुनाव काफी हैरान कर देने वाला है, क्योंकि हमने इस प्रोसेसर को ऐसे फोन में देखा है जो वी20 एसई की तुलना में कम महंगे हैं। वीवो ने इस फोन में 8 जीबी रैम दिया है, जो कि फोन को हैवी वर्क और मल्टीटास्किंग में मदद करेगा। इसके अलावा फोन में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। हालांकि, इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
 

वीवो वी20 एसई की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जो कि इस कीमत वाले स्मार्टफोन में उपलब्ध बैटरी क्षमता से थोड़ी कम है। वीवो ने इसके साथ 33 वॉट फ्लैशचार्ज चार्जर दिया है, जो इस फोन को तेज़ी से चार्ज करने का काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए वीवो ने इसमें ब्लूटूथ 5, डुअल-बैंड वाई-फाई और 4 नेविगेशन सिस्टम दिए हैं।
Advertisement

सॉफ्टवेयर के लिहाज़ से यह फोन वीवो वी20 की तरह ही FuntouchOS 11 पर काम करता है। हालांकि, वीवो वी20 एसई फोन एंड्रॉयड 11 की जगह एंड्रॉयड 10 के साथ आता है। लेकिन वीवो ने वादा किया है कि वह जल्द ही इस फोन के लिए भी एंड्रॉयड 11 अपडेट पेश करेंगे।
Advertisement

फोन का यूआई काफी हद तक वीवो वी20 के यूआई जैसा ही है। इस स्मार्टफोन में कई ब्लॉटवेयर प्री-इंस्टॉल हैं। हमारा सामना Facebook, V-Appstore और Snapchat जैसे ऐप से हुआ। हम इन ऐप्स पर नज़र रखेंगे कि वे हमें नोटिफिकेशन के साथ स्पैम करते हैं या नहीं।
 

कैमरे की बात करें, तो इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, मैक्रो शॉट्स के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। यह हार्डवेयर वीवो वी20 की तुलना में थोड़े कमतर हैं, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। V सीरीज़ अपने सेल्फी कैमरे के लिए जानी जाती है, वीवो वी20 एसई में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो इस कीमत के लिहाज़ से काफी सही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Weak processor for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim body
  • Android 11 preloaded
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Mediocre low-light video performance
  • Average processor for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Big and Bulky
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4015 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.