Vivo V20 Pro भारत में जल्द देगा दस्तक, लॉन्च की तारीख लीक

XDA Developers के तुषार मेहता ने Vivo के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि Vivo V20 Pro के भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 नवंबर 2020 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 Pro को पिछले महीने थाइलैंड में लॉन्च किया गया था
  • अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है
  • Vivo V20 सीरीज़ में पहले से दो मॉडल्स मौजूद हैं

Vivo V20 Pro को पिछले महीने थाईलैंड में लॉन्च किया गया था

Vivo V20 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टीज़र के जरिए इसकी पुष्टि की है, लेकिन फिलहाल लॉन्च की सटीक तारीख साझा नहीं की है। हालांकि, एक नए लीक में दावा किया गया है कि वीवो वी20 प्रो 5जी 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। Vivo V20 Pro को सितंबर में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। सीरीज़ में दो मॉडल पहले से मौजूद हैं, जिनमें Vivo V20 और Vivo V20 Pro शामिल हैं।
 

Vivo V20 Pro India launch date, pre-order, price (expected)

वीवो वी20 प्रो के भारत लॉन्च को टीज़ करने हुए कंपनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है। फोन को सटीक लॉन्च की तारीख बताए बिना 'Coming Soon' लिखा गया है, जिसका मतलब है कि अब इस फोन के लॉन्च में ज्यादा समय नहीं बचा है। टीज़र पोस्टर में Vivo V20 Pro के डिज़ाइन और इसके संभावित रंग विकल्पों को दिखाया गया है। पोस्टर के अनुसार, फोन भारत में उन्ही रंग विकल्पों में लॉन्च होगा, जो कुछ महीनों पहले थाइलैंड में लॉन्च हुए थे, जिनमें मिडनाइट जैज़ और सनसेट मेलोडी शामिल हैं।
Advertisement

XDA Developers के तुषार मेहता ने Vivo के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि Vivo V20 Pro के भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में Vivo द्वारा कुछ और टीज़र जारी होने की उम्मीद की जा सकती है।

सोमवार को तुषार ने वीवो वी20 प्रो के प्री-ऑर्डर ऑफर्स वाला एक पोस्टर ट्वीट किया था। इसमें आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक का ज़िक्र था। इसके अलावा कुछ ईएमआई ऑफर्स के बारे में भी बताया गया था। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को वीवो अपग्रेड रीवार्ड्स और वी-शिल्ड कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो यूज़र्स को कथित तौर पर 10,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा।
Advertisement

Vivo V20 Pro को सितंबर महीने में थाइलैंड में लॉन्च किया गया था। इसे जल्द ही भारत में लाए जाने की संभावना है। याद रहे कि इस सीरीज़ के बेस मॉडल को Vivo V20 को बीत महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। लेकिन उस वक्त प्रो मॉडल से पर्दा नहीं उठाया गया था। भारत में वीवो वी20 की कीमत 24,990 रुपये है और वीवो वी20 प्रो का दाम इससे ज़्यादा होने की उम्मीद है।
 

Vivo V20 Pro specifications

वीवो वी20 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। Vivo V20 Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप भी है। यहां पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Vivo V20 Pro का सेल्फी कैमरा डुअल व्यू वीडियो, स्लो मो सेल्फी वीडियो, स्टेडीफेस सेल्फी वीडियो और मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, रियर कैमरा सेटअप में सुपर नाइट मोड, ट्राइपॉड नाइट मोड, मोशन ऑटोफोकस, आईफेसबॉडी ऑटोफोकस, ऑब्जेक्ट ऑटोफोकस और डबल एक्सपोज़र के लिए सपोर्ट है।

Vivo ने वीवो वी20 प्रो में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim, attractive design
  • Powerful SoC, 5G capable
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.