Vivo V20 खरीद के लिए भारत में उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

भारत में Vivo V20 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये है और इसका 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 27,990 रुपये में आता है। जैसे कि हमने बताया यह तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में आता है - मिडनाइट जैज़, मूनलाइट सोनाटा और सनसेट मेलोडी।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2020 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 भारत का पहला स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 11 के साथ आया है
  • वीवो वी20 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • भारत में पिछले हफ्ते ही वीवो वी20 स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है

Vivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है

Vivo V20 स्मार्टफोन भारत में आज से खरीद के लिए उपलब्ध होने वाला है। यह कंपनी की V सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने पिछले हफ्ते ही लॉन्च कया है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 44 मेगापिक्सल ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग और 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है। वीवो वी20 स्मार्टफोन दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा जो हैं मिडनाइट जैज़, मूनलाइट सोनाटा और सनसेट मेलोडी। यह भारत का पहला फोन है जो कि एंड्रॉयड 10 ऑउट ऑफर द बॉक्स पर काम करता है।
 

Vivo V20 price in India, availability

वीवो वी20 स्मार्टफोन खरीद के लिए भारत में Flipkart और Vivo ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। भारत में Vivo V20 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये है और इसका 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 27,990 रुपये में आता है। जैसे कि हमने बताया यह तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में आता है - मिडनाइट जैज़, मूनलाइट सोनाटा और सनसेट मेलोडी। इसके अलावा, यह वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स के साथ-साथ यह फोन क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, पूर्विका, संगीथा, बिग सी सहित विभिन्न ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए बेचा जाएगा।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो वीवो वी20 को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर SBI कार्डधारकों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, PayTM wallet के जरिए इस पर 125 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक प्राप्त होगा। Axis Bank buzz क्रेडिट कार्ज के जरिए 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी, जबकि Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। इनके इलावा फोन पर 2,083 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिलेगा। वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर्स के लॉन्च ऑफर की बात करें, तो इसमें V-Shield मोबाइल प्रोटेक्शन, ICICI bank, Federal Bank और Kotak Mahindra Bank पर 10 प्रतिशत कैशबैक और Vi (वोडफोन आइडिया) के माध्यम से 819 रुपये का रीचार्ज कराने पर 12 महीने की एक्सडेंड वॉरंटी प्राप्त होगी।
 

Vivo V20 specifications

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, नया डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचओएस 11 पर चलेगा और इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करता है। वीवो ने वीवो वी20 पर 128 जीबी स्टोरेज दिया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए सिम ट्रे के अंदर एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है।

फोटो और वीडियो के लिए, Vivo V20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ ही एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। इसमें एफ/2.0 ऑटोफोकस लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

Vivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, वीवो वी20 में 7.38 एमएम मोटाई और 171 ग्राम वज़न है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim body
  • Android 11 preloaded
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Mediocre low-light video performance
  • Average processor for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V20, Vivo V20 Price in India, Vivo V20 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  2. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक
  2. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
  3. भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
  4. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  5. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  6. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  7. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  8. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  9. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  10. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.