Vivo V20 (2021) जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन मिलने की खबर

Vivo अक्टूबर में भारत में लॉन्च किए गए अपने Vivo V20 स्मार्टफोन का एक नया अपग्रेडेड मॉडल पेश करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2020 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 (2021) मौजूदा Vivo V20 का अपग्रेड बताया जा रहा है
  • वीवो वी20 के साथ कंपनी V20 Pro का रिफ्रेश्ड वर्ज़न भी हो सकता है लॉन्च
  • Vivo V20 को इस साल अक्टूबर में भारत में किया गया था लॉन्च

Vivo V20 2021 को Vivo V20 का अपग्रेड माना जा रहा है

Vivo V20 (2021) भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। यह मौजूदा Vivo V20 का अपग्रेड होगा, जिसे अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। फोन को कथित तौर पर इंडोनेशिया टेलीकॉम वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2040 और Vivo V20 (2021) नाम के साथ देखा गया है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पर समान मॉडल नंबर वाला फोन भी कथित तौर पर देखा गया था, जिससे फोन के जल्द भारत में लॉन्च होने का सुझाव भी मिलता है। हालांकि, Vivo ने अभी तक Vivo V20 के इस नए वर्ज़न के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo अक्टूबर में भारत में लॉन्च किए गए अपने Vivo V20 स्मार्टफोन का एक नया अपग्रेडेड मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। Vivo V20 (2021) को कथित रूप से इंडोनेशिया टेलीकॉम वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2040 के साथ देखा गया है। इतना ही नहीं, समान मॉडल नंबर जो BIS वेबसाइट पर भी देखा गया है।

इन लिस्टिंग में कथित वीवो वी20 (2021) के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और न ही Vivo ने इसे लेकर कोई जानकारी साझा की है। लेकिन Vivo V20 के स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए, फोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ चिपसेट और एंड्रॉयड 11 के शामिल होने की उम्मीद की जा सकती है।

जैसा कि 91Mobiles ने बताया है, यह भी माना जा रहा है कि वीवो वी20 के साथ-साथ Vivo V20 Pro का नया रूप भी लाया जाएगा। इसका प्रो वेरिएंट अघोषित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775 चिपसेट के साथ आ सकता है।
 

Vivo V20, Vivo V20 Pro specifications

वर्तमान में उपलब्ध Vivo V20 में 6.44-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400) एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम शामिल है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। फोन 4,000mAh की बैटरी से लैस आता है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किए गए Vivo V20 Pro में स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5G सपोर्ट और वीवो वी20 के समान बैटरी और चार्जिंग स्पीड शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V20 2021, Vivo V20 Pro 2021
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.