Vivo V20 2021 भारत में बिक्री के लिए हुआ लिस्ट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo V20 2021 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 24,990 रुपये है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Vivo V20 2021 की कीमत अक्टूबर में लॉन्च हुए Vivo 20 जैसी ही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2020 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 2021 की सेल Amazon पर है लाइव
  • वीवो वी20 2020 में मौजूद है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर
  • फोन में मौजूद है केवल एक स्टोरेज विकल्प

Vivo V20 2021 स्मार्टफोन Vivo V20 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर आया है

Vivo V20 2021 स्मार्टफोन की सेल भारत गुपचुप तरीके से शुरू कर दी गई है। अब-तक वीवो वी20 2021 स्मार्टफोन केवल सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ था, हाल ही में यह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। वीवो वी20 2020 स्मार्टफोन Vivo V20 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर आता है, जो कि भारतीय मार्केट में अक्टूबर महीने में लॉन्च हुआ था। इसस फोन का डिज़ाइन अपने पुराने मॉडल्स की तरह ही है, लेकिन इसमें नया सिस्टम-ऑन चिप यानी प्रोसेसर मौजूद है। वीवो वी20 2021 स्मार्टफोन दो अलग कलर ऑप्शन के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Vivo V20 2021 price in India, availability details

वीवो वी20 2021 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 24,990 रुपये है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Vivo V20 2021 की कीमत अक्टूबर में लॉन्च हुए Vivo 20 जैसी ही है। वर्तमान में वीवो वी20 2021 स्मार्टफोन खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है, जहां इस फोन का मिडनाइट जैज़ और सनसेट मैलोडी कलर ऑप्शन खरीद के लिए मौजूद हैं। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फोन अमेज़न पर ही एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगा और इसमें केवल एक ही स्टोरेज विकल्प मिलेगा।
Advertisement

वीवो वी20 2021 पर स्पष्टता हासिल करने के लिए हमने Vivo India से संपर्क साधा है, जैसे ही जवाब मिलेगा हम इस खबर में अपडेट कर देंगे।
 

Vivo V20 2021 specifications

वीवो वी20 2020 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को Amazon पर लिस्ट किए गए हैं। वीवो वी20 की तरह डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट मौजूद है। यह फोन भी एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचओएस 11 पर चलता है और इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है। वीवो ने वीवो वी20 2020 में 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज दिया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए सिम ट्रे के अंदर एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है, जो 1 टीबी तक काम करती है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए, Vivo V20 2021 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ ही सुपर-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर शामिल है। इसमें ऑटोफोकस लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

Vivo V20 2021 में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, वीवो वी20 2020 का भार 171 ग्राम है। इसके अलावा फोन में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.