Vivo V17 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Vivo V17 Price: वीवो वी17 की कीमत सितंबर माह में 29,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुए Vivo V17 Pro से कम होगी।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2019 12:45 IST
ख़ास बातें
  • होल-पंच डिस्प्ले के साथ Vivo V17 के लॉन्च होने की उम्मीद
  • वीवो वी17 के रूसी वेरिएंट से अलग होगा भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट
  • Vivo V17 स्मार्टफोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है

Vivo V17 Specifications: वीवो वी17 में होगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Vivo V17 Launch Today: वीवो वी17 आज भारत में लॉन्च किया जाएगा, नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन से पर्दा उठाया जाएगा। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले इसी नाम से वीवो ने रूस में एक नए स्मार्टफोन को उतारा है। ऐसा कहा जा रहा है कि Vivo V17 के भारतीय वेरिएंट को कुछ बदलावों के साथ उतारे जाने की उम्मीद है। आइए अब आपको वीवो वी17 के लॉन्च समय, संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo V17 Launch का समय, कीमत (उम्मीद)

वीवो वी17 का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा और जैसा कि हमने आपको नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन से पर्दा उठेगा। Vivo V17 price in India की बात करें तो इसकी कीमत सितंबर माह में 29,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुए Vivo V17 Pro से कम होगी।

पिछले माह रूस में वीवो वी17 स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था, रूसी मार्केट में वीवो वी17 की कीमत 22,990 रूबल (करीब 25,900 रुपये) है। रूस में उतारे गए वेरिएंट में कंपनी ने वाटरड्रॉप नॉच दिया है लेकिन कहा जा रहा है भारतीय वेरिएंट होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आ सकता है।

अगर आप भी वीवो वी17 के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देखना चाहते हैं तो हमने आपकी सुविधा के लिए खबर के बीच में वीडियो लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होने के बाद वीडियो में दिए प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे।
Advertisement

 

Vivo V17 specifications (उम्मीद)

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वीवो वी17 के भारतीय वेरिएंट का डिज़ाइन रूसी वेरिएंट से थोड़ा अलग हो सकता है। हाल ही में सामने आए कुछ टीज़र से इस बात का पता चला था कि भारतीय वेरिएंट वाटरड्रॉप-नॉच के बजाय होल-पंच डिज़ाइन के साथ उतारा जा सकता है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि रूसी वेरिएंट के पिछले हिस्से में डायमडं आकार का क्वाड रियर कैमरा सेटअप है लेकिन भारतीय वेरिएंट के बैक पैनल पर एल आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है।

रिपोर्ट में Vivo V17 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में भी बताया गया है जैसे कि स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो वी17 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6.44 इंच डिस्प्ले और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतारी जा सकती है।
Advertisement

फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हो सकते हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर हो सकते हैं। हाल ही में एक टीज़र के माध्यम से वीवो ने कंफर्म किया है कि आगामी Vivo फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Good battery life
  • Decent low-light camera performance
  • Bad
  • Below average low-light video
  • Preinstalled bloatware, spammy notifications
  • High price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.