Vivo V15 Pro के स्पेसिफिकेशन आए सामने, Vivo V15 भी हो सकता है लॉन्च

Vivo V15 Pro का कथित प्रमोशनल पोस्टर लीक हुआ है। केवल इतना ही नहीं, फोन के अनुमानित स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 फरवरी 2019 16:01 IST
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है Vivo V15 Pro
  • Vivo V15 Pro के साथ Vivo V15 भी हो सकता है लॉन्च
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आ सकता है वीवो वी15 प्रो

Vivo V15 Pro के स्पेसिफिकेशन आए सामने, Vivo V15 भी हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: Twitter/ Mahesh Telecom

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo के आगामी स्मार्टफोन Vivo V15 Pro से संबंधित अभी तक कई लीक रिपोर्ट एवं तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में वीवो वी15 प्रो का कथित प्रमोशनल पोस्टर लीक हुआ है। पोस्टर से इस बात का संकेत मिल रहा है कि Vivo V15 Pro के साथ Vivo V15 को भी लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि Vivo V15 और Vivo V15 Pro स्मार्टफोन को भारत में 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। वीवो वी15 प्रो की कथित लाइव तस्वीर भी लीक हो गई है। तस्वीर में Vivo V15 Pro का बैक पैनल नजर आ रहा है। वीवो वी15 प्रो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके प्रमोशनल पोस्टर को जारी किया है। इसी पोस्टर के जरिए इस बात का संकेत प्राप्त हुआ है कि वीवो वी15 प्रो (Vivo V15 Pro) के साथ कंपनी Vivo V15 को भी लॉन्च कर सकती है। पोस्टर में Vivo V15 Pro स्मार्टफोन का फ्रंट एवं बैक पैनल नजर आ रहा है। इसी के साथ पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप की भी झलक देखने को मिली है।  
 

Photo Credit: 91Mobiles

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हो सकते हैं। इसी के साथ पॉप-अप सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल के सेंसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा 91Mobiles ने भी Vivo V15 Pro की कथित लाइव फोटो को पब्लिश किया है। तस्वीर में ग्लॉसी फिनिश के साथ फोन का ग्रेडिएंट रेड-बैक पैनल और फ्लैश सपोर्ट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नजर आ रहा है।

91Mobiles द्वारा Vivo V15 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशन भी साझा किए गए हैं। वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.