Vivo V15 Pro 20 फरवरी को हो सकता है भारत में लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo भारत में जल्द अपने नए पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 जनवरी 2019 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo लॉन्च करने वाली है नया पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन
  • 20 फरवरी को आयोजित होगा Vivo का लॉन्च इवेंट
  • Vivo V11 Pro का अपग्रेड वर्जन हो सकता है Vivo V15 Pro

Vivo V15 Pro 20 हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला दूसरा Vivo Phone

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo भारत में जल्द अपने नए पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। वीवो ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। Vivo द्वारा भेजे मीडिया इनवाइट में  'Block Your Date' के ठीक नीचे 20 फरवरी 2019 लिखा नजर आ रहा है। इसका मतलब अगले माह 20 फरवरी को कंपनी इवेंट का आयोजन करने वाली है। मीडिया इनवाइट में केवल पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन की झलक देखने को मिली है। उम्मीद है कि Vivo का आगामी स्मार्टफोन Vivo V15 Pro हो सकता है। कुछ दिनों पहले वीवो वी15 प्रो की तस्वीरें लीक हुई थी। तस्वीरों से इस बात का संकेत मिला था कि यह फोन तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है।

Vivo V11 Pro का अपग्रेड वर्जन हो सकता है Vivo V15 Pro। वीवो वी11 प्रो को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। याद करा दें कि, वीवो वी11 प्रो को पिछले साल 25,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। वीवो ब्रांड का यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।

याद करा दें कि, Vivo Nex भारत में वीवो का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन था। कंपनी द्वारा भेजे मीडिया इनवाइट में लिखा है "There's a new pop-star in town"। Vivo ने पिछले साल जुलाई में अनोखे पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले वीवो नेक्स स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।

Vivo Nex को भारतीय बाजार में  44,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन इस माह के शुरुआत में हैंडसेट की कीमत में कटौती की गई थी। Vivo Nex स्मार्टफोन अब 39,990 रुपये में बेचा जाता है। उम्मीद है कि इस बार कंपनी नेक्स स्मार्टफोन की तरह प्रीमियम मॉडल के बजाय कम कीमत वाले पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस फोन को उतारेगी।
Advertisement

Vivo का आगामी फोन वीवो V15 Pro हो सकता है। इस सप्ताह के शुरुआत में वीवो वी15 प्रो के कवर की कुछ कथित तस्वीरें भी लीक हुई थीं। केवल इतना ही नहीं, सिक्योरिटी के लिए नए मॉडल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo V15 Pro, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.