Vivo V15 Pro और Poco F1 में कौन बेहतर?

भारतीय बाजार में Vivo V15 Pro की सीधी भिड़ंत Xiaomi के सब-ब्रांड पोको के Poco F1 स्मार्टफोन से होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 फरवरी 2019 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस है Vivo V15 Pro

Vivo V15 Pro और Poco F1 में कौन बेहतर?

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने भारत में पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Vivo V15 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। Vivo V15 Pro स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 675 एआईई प्रोसेसर है। भारतीय बाजार में Vivo V15 Pro की सीधी भिड़ंत Xiaomi के सब-ब्रांड पोको के Poco F1 स्मार्टफोन से होगी। आइए स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर वीवो वी15 प्रो और पोको एफ1 के बीच का अंतर समझते हैं।
 

Vivo V15 Pro vs Poco F1 की भारत में कीमत

वीवो वी15 प्रो की कीमत 28,990 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन टोपाज़ ब्लू और रूबी रेड रंग में मिलेगा। इसके अलावा फोन की बिक्री Amazon.in, Flipkart, पेटीएम मॉल, स्नैपडील और वीवो इंडिया पर 6 मार्च से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से शुरू हो गई है।

शाओमी Poco F1 के कई वेरिएंट हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। दूसरी तरफ, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। Poco F1 आर्मर्ड एडिशन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। यह रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Vivo V15 Pro बनाम Poco F1 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल सिम (नैनो) Vivo V15 Pro एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन हैंडसेट को एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मीयूआई 10 में अपग्रेड किया जा सकता है।

अब बात डिस्प्ले की। Vivo V15 Pro में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले है। यह सुपर एमोलेड पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है।

अब बात प्रोसेसर और रैम की। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एआईई प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वाड पिक्सल सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे में एआई बॉडी शेपिंग और एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। Vivo V15 Pro में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। तो वहीं दूसरी तरफ Poco F1 में फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है।

अब बात स्टोरेज की। Vivo V15 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

अब बात कनेक्टिविटी की। Vivo V15 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। वहीं, दूसरी तरफ Poco F1 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
Advertisement

अब बात फोन में मौजूद सेंसर की। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। तो वहीं, दूसरी तरफ Poco F1 में आपको फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

अब बात बैटरी क्षमता की। Vivo V15 Pro में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कहा जा रहा है कि यह केवल 15 मिनट में फोन को 0 से 24 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। Poco F1 फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
Advertisement

अब बात फोन के डाइमेंशन और वज़न की। Vivo V15 Pro हैंडसेट का डाइमेंशन 157.25x74.71x8.21 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। वहीं, दूसरी तरफ Poco F1 की लंबाई-चौड़ाई 155.5x75.3x8.8 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है।
 
वीवो वी15 प्रो बनाम Poco पोको एफ1

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.39 इंच6.18 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3700 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड Android 9.0 Pieएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2246 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.396.18
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2246 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:918.7:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
रैम
6 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/1.9, 1.4-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल
पॉप-अप कैमरा
हां-
रियर फ्लैश
-हां

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड 8.1
स्किन
Funtouch OS 9MIUI for Poco

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन-
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
नहीं-
माइक्रो यूएसबी
हां-
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां
यूएसबी टाइप सी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिममाइक्रो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हां-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15T देगा धाकड़ परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर में दिखा iQOO 15 Ultra जैसा दम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में  M5 चिप के साथ लॉन्च किया नया MacBook Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. OnePlus 15T देगा धाकड़ परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर में दिखा iQOO 15 Ultra जैसा दम!
  5. Tecno Camon 50 Ultra 5G में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  6. WhatsApp के लिए चुकाने होंगे पैसे! कंपनी ला रही पेड वर्जन, मिलेंगे खास फीचर्स और कंट्रोल
  7. 17 साल तक चल सकता है Xiaomi का नया स्टडी लैम्प! 12700 ल्यूमेन की रोशनी, AI फीचर्स भी, जानें कीमत
  8. 10 करोड़ साल पहले का डायनासोर मिला! पानी में तैरता था खूंखार शिकारी
  9. POCO X8 Pro होगा 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 2 कैमरा के साथ 26 मार्च को लॉन्च!
  10. Realme Narzo 90 5G vs Samsung Galaxy F36 5G vs Moto G96 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.