Vivo V11 और V11 Pro की कीमतों में 2,000 रुपये तक की कटौती

इस महीने ही Vivo ने Vivo Nex स्मार्टफोन की कीमत कम की थी। अब कंपनी ने Vivo V11 Pro और Vivo V11 की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। कटौती 2,000 रुपये तक की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 फरवरी 2019 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V11 Pro अब 23,990 रुपये में मिलेगा
  • Vivo V11 की कीमत 19,990 रुपये हो गई है
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आते हैं ये फोन
इस महीने ही Vivo ने Vivo Nex स्मार्टफोन की कीमत कम की थी। अब कंपनी ने Vivo V11 Pro और Vivo V11 की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। कटौती 2,000 रुपये तक की है। लॉन्च किए जाने के बाद Vivo V11 Pro के दाम को पहली बार कम किया गया है। वहीं, Vivo V11 की कीमत में दूसरी बार कटौती की गई है। दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आते हैं।

Vivo ने Gadgets 360 को जानकारी दी है की वीवो वी11 प्रो और वीवो वी11 की कीमत में कटौती स्थाई है। 25,990 रुपये वाला Vivo V11 Pro अब 23,990 रुपये में मिलेगा। इसका मतलब है कि यह फोन 1,000 रुपये सस्ता हो गया है। दूसरी तरफ, 20,990 रुपये वाले Vivo V11 की कीमत 19,990 रुपये हो गई है।

Vivo V11 को भारत में 22,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत में पहली बार कटौती बीते साल अक्टूबर में की गई। यह 2,000 रुपये सस्ता हो गया था। अब स्मार्टफोन 1,000 रुपये और सस्ता हो गया है। इच्छुक ग्राहक वीवो वी11 को अब 19,990 रुपये में खरीद पाएंगे। Flipkart और Vivo की ई-स्टोर पर फोन नई कीमत में उपलब्ध है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने कीमत कम किए जाने के बारे में सबसे पहले जानकारी दी।
 

Vivo V11 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Vivo V11 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा। फोन में कंपनी का जोवी एआई इंजन है। हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Vivo V11 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ। बैकलाइट एचडीआर, लो-लाइट मोड, सीन रिकग्निशन मोड, एआई फेस शेपिंग टेक्नोलॉजी और एआई पोर्ट्रेट फ्रेमिंग जैसे फीचर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 3,315 एमएएच की है। यह 18 वॉट क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की जगह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं।
 

Vivo V11 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo V11 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। नए फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू है और 6 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। यही सेटअप Vivo X21 और Vivo Nex S में देखने को मिला है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ।

वीवो वी11 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की है। हालांकि, इस फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी की जगह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। डाइमेंशन 157.9x75x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Slim and light
  • Vivid display
  • Lots of software features
  • Good cameras with quick AF
  • Bad
  • Fingerpint unlocking is slow
  • No electronic stabilisation
  • Software still has bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3315 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  3. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  6. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  8. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  9. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  10. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.