Vivo U3x लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग से है लैस

Vivo U3x तीन रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 25 सितंबर 2019 11:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo U3x में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है
  • Vivo U3x में 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं
  • वीवो यू3एक्स वाकई में वीवो यू10 का ही अवतार है

Vivo U3x को भारत में नहीं किया जाएगा लॉन्च

Vivo ने हाल ही में अपनी यू सीरीज़ के स्मार्टफोन Vivo U10 को भारत में लॉन्च किया था। इस बीच कंपनी में अपने घरेलू मार्केट में Vivo U3x के नाम से नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। प्रतीत होता है कि वीवो यू3एक्स हैंडसेट भारत में पेश किए गए वीवो यू10 का ही रीब्रांडेड अवतार है। क्योंकि दोनों फोन के डिज़ाइन और हार्डवेयर में कोई अंतर नहीं है। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो यू3एक्स 5,000 एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे और 18 वॉट डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलीजी के साथ आता है।
 

Vivo U3x price

वीवो यू3एक्स की शुरुआती कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये) है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का है। फोन के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) है। वीवो यू3एक्स का सबसे पावरफुल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन डीप लेक ब्लू, रेड टी रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में मिलता है।
 

Vivo U3x specifications

डुअल सिम वीवो यू3एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.1 पर चलता है। इसमें 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) आईपीएस हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 89 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए वीवो यू3एक्स में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो के लिए एफ/ 1.8 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

Vivo U3x की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। Vivo ने अपने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर है और वज़न 190.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo U3x, Vivo U3x Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा
  2. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  3. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  4. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  6. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  7. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  10. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.