Vivo T4R 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, सबसे स्लिम क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन का दावा 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जा सकता है। Vivo के T4R 5G में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 16:39 IST
ख़ास बातें
  • इसमें बैक पर कर्व्ड ऐजेज के साथ लगभग फ्लैट कैमरा आइलैंड है
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 हो सकता है

इस स्मार्टफोन का प्राइस 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T4R 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने एक विज्ञापन में इसे देश में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सबसे स्लिम हैंडसेट होने का दावा किया है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। 

फ्लिपकार्ट पर Vivo T4R 5G का एक विज्ञापन दिया गया है, जिससे इस स्मार्टफोन के जल्द देश में लॉन्च होने की पुष्टि हुई है। Vivo ने इस विज्ञापन में दावा किया है कि T4R 5G क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ देश में सबसे स्लिम हैंडसेट होगा। इस विज्ञापन में इस स्मार्टफोन का डिजाइन भी दिखाया गया है। इसमें बैक पर कर्व्ड ऐजेज के साथ लगभग फ्लैट कैमरा आइलैंड है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.39 mm की होगी। हाल ही में इस स्मार्टफोन की प्राइसिंग लीक हुई थी। इसका प्राइस लॉन्च पर 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकता है। इसकी पोजिशन Vivo के T4x 5G और T4 5G के बीच रखी जाएगी। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जा सकता है। Vivo के T4R 5G में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया था। इसकी 7,300 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 7,300 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Vivo ने इस महीने की शुरुआत में T4 Lite 5G की देश में बिक्री शुरू की थी। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये, 6 GB + 128 GB का 10,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है। इसमें 6.74 इंच HD+ 20:9 LCD डिस्प्ले है। इसके डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1,600 × 720 पिक्सल्स का है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  5. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  8. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  10. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.