Vivo U3 में होगा स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, टीज़र ज़ारी

Vivo U3 में तीन रियर कैमरे के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा ग्रेडिएंट फिनिश के साथ वर्टिकल स्टाइल में Vivo की ब्रांडिंग भी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2019 19:19 IST
ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर हो सकता है वीवो यू3 में
  • ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा वी यू3
  • Vivo U3 के लॉन्च की तारीख नहीं आई है सामने
Vivo U3 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस संबंध में चीनी कंपनी Vivo ने सोशल मीडिया साइट वीबो पर टीज़र ज़ारी किया है। वीवो यू3 से पहले कंपनी ने भारत में लॉन्च किए गए वीवो यू10 को चीनी मार्केट में वीवो यू3एक्स के नाम से उतारा था। इसके अलावा V1914A/T मॉडल नंबर वाले एक Vivo फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर अहम स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। यह हैंडसेट बहुत हद तक वीवो यू3 जैसा ही है।

वीबो पर Vivo U3 के टीज़र साझा किए गए हैं। इसमें फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने की जानकारी दी गई है। फोन के पिछले हिस्से की भी झलक मिली है। यहां पर तीन रियर कैमरे के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा ग्रेडिएंट फिनिश के साथ वर्टिकल स्टाइल में Vivo की ब्रांडिंग भी है।
Advertisement

इसके अलावा टीज़र इमेज में फोन के निचले हिस्से को भी दिखाया गया है। यहां पर लाउडस्पीकर ग्रिल, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक को जगह मिली है।
 

बीते महीने Vivo ने भारतीय मार्केट में तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ वीवो यू10 को लॉन्च किया था। इसी हैंडसेट को चीनी मार्केट में वीवो यू3एक्स के नाम से लाया गया था। यह स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है। यह स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर की तुलना में कमज़ोर है।
Advertisement
 

Vivo U3 specifications (expected)

GizmoChina की मानें तो वीवो यू3 को हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर Vivo 1934A/T मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

TENAA लिस्टिंग में Vivo 1934A/T के अहम स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र तो है ही, साथ में तस्वीर का भी इस्तेमाल हुआ है। यह फोन 6.3 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले, वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी/ 6 जीबी रैम से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने की भी सुविधा है।
Advertisement
 

फोटो और वीडियो के लिए इस Vivo फोन को टीना पर तीन रियर कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। यहां पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।
Advertisement
 
स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.1 पर चलेगा। 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग का ज़िक्र है।
 

टीना पर एक और वीवो फोन लिस्ट

Vivo V1934A/T मॉडल नंबर के साथ एक वीवो फोन को सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ऑनलाइन लिस्टिंग में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर, 4 जीबी/ 6 जीबी/ 8 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ज़िक्र है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है।
Advertisement

Vivo V1941A/T की तरह Vivo V1934A/T भी तीन रियर कैमरे वाला फोन है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। फोन 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। स्मार्टफोन को 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo U3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.