Vivo T5 Lite 5G मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी और IP65 रेटिंग के साथ फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट पर मिल रहा है।
Photo Credit: Vivo
Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले है।
अगर आप स्मार्टफोन का रग्ड उपयोग करते हैं तो Vivo T5 Lite 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Vivo दावा करता है कि T5 Lite 5G मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। फ्लिपकार्ट पर Vivo T5 Lite 5G की खरीद पर डिस्काउंट से लेकर बैंक ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद अच्छी खासी बचत हो रही है। आइए T5 Lite 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo T5 Lite 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹17,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर ₹2,125 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम होकर ₹15,874 हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर ₹16,000 तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज में दिए गए फोन पर निर्भर करता है कि कितना लाभ मिलेगा।
Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है।
T5 Lite 5G धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी भी मिलती है।
इस फोन में 6.74 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Vivo T5 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है।
Vivo का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 पर काम करता है।
इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।
T5 Lite 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999