Vivo T4x 5G भारत में लॉन्च हुआ 8GB रैम, 6500mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ, जानें कीमत

Vivo T4x 5G में 6500mAh बैटरी है और MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 15:51 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन MediaTek Dimensity 7300 SoC से लैस है
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आता है
  • Vivo T4x 5G में रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है

Vivo T4x 5G में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

Vivo T4x 5G फोन भारत में वीवो की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। Vivo T4x 5G में 6500mAh बैटरी है, MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है और 8 जीबी रैम है। कंपनी का दावा है कि इस सेग्मेंट में यह फोन सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा फोन में कंपनी मिलिट्री ग्रेड के ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिए हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Vivo T4x 5G Price in India, Availability

Vivo T4x 5G की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें फोन का 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। जबकि इसका 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में आता है। और टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज के साथ 16999 रुपये में आता है। फोन को मरीन ब्लू और प्रॉन्टो पर्पल कलर्स में पेश किया गया है। फोन की सेल 12 मार्च से शुरू होगी। इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। सेल ऑफर के तहत पहले दिन कस्टमर्स इसे चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 
Advertisement
 

Vivo T4x 5G Features, Specifications

Vivo T4x 5G में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह एक LCD पैनल के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 7300 SoC से लैस है जिसके साथ 8GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आता है जिस पर FuntouchOS 15 की स्किन दी गई है। 

कैमरा की बात करें तो Vivo T4x 5G में रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें डुअल स्टीरिओ स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए फोन में IP64 रेटिंग दी गई है।  
Advertisement

Vivo T4x 5G में 6,500mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, Beidou, और USB Type-C पोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन के डाइमेंशन 165.7x76.3x8.09 mm और वजन 204 ग्राम है। मरीन ब्लू वेरिएंट का वजन 208 ग्राम बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.