Vivo T3 स्‍मार्टफोन जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च! BIS पर दिखाई दिया, जानें डिटेल

Vivo T3 स्मार्टफोन, मॉडल नंबर V2334 के साथ BIS वेबसाइट पर स्‍पॉट हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3 जल्‍द हो सकता है भारत में लॉन्‍च
  • ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड पर हुआ स्‍पॉट
  • वीवो टी2 के सक्‍सेसर के तौर पर आ सकता है

Vivo T3 को Vivo T2 के सक्‍सेसर के रूप में लाया जा सकता है।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने पिछले साल Vivo T2 फोन को लॉन्‍च किया था। ऐसी उम्‍मीद है कि कंपनी जल्‍द इसके उत्तराधिकारी के रूप में Vivo T3 को लॉन्‍च कर सकती है। हालांकि इस बारे में कोई ऑफ‍िशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुआ है। लेकिन एक फोन मॉडल नंबर V2334 के साथ ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड (बीआईएस) की वेबसाइट पर स्‍पॉट किया गया है। इस डिवाइस को हाल ही में ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। कहा जा रहा है कि यह Vivo T3 फोन है। याद रहे कि Vivo T2 को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर से पैक किया था, जिसके साथ 8GB रैम मिलती है। उस फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500mAh की बैटरी है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo T3 स्मार्टफोन, मॉडल नंबर V2334 के साथ BIS वेबसाइट पर स्‍पॉट हुआ है। इससे संकेत मिलता है कि यह जल्द ही भारत में आ सकता है। सर्टिफ‍िकेशन लिस्टिंग के स्‍क्रीनशॉट भी वेबसाइट ने शेयर किए हैं। हालांकि इससे डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं होता। 

हाल ही में इस फोन को कथित तौर पर ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इसी मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि यह हैंडसेट ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी ऑफर करेगा।

Vivo T3 को Vivo T2 के सक्‍सेसर के रूप में लाया जा सकता है। पिछले साल आए वीवो टी2 के दाम 6 जीबी रैम मॉडल के लिए करीब 19 हजार रुपये थे। यानी अपकमिंग डिवाइस इसी प्राइस रेंज में आ सकती है। 
Advertisement

Vivo T2 5G में 6.38 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। यह स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर की ताकत रखता है और 8 जीबी तक रैम से लैस है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन सेंसर 64 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 16 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 4500 एमएएच की बैटरी है, जो 44 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.