50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले Vivo T3 Pro 5G पर 5 हजार से ज्यादा डिस्काउंट

Vivo का 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2025 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Vivo T3 Pro 5G में 5500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo T3 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5500mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट Amazon इस समय Vivo T3 Pro 5G पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर वाले इस फोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ धांसू बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। यहां हम आपको Vivo T3 Pro 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T3 Pro 5G Offers & Discount


Vivo T3 Pro 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 20,360 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल अगस्त में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,360 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 18,950 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Vivo T3 Pro 5G Specifications


Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120H और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है।  सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

कैमरा सेटअप के लिए T3 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के लिए इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75 मिमी, मोटाई 7.49 मिमी / 7.99 मिमी (लेदर) और वजन 180 ग्राम से 190 ग्राम तक है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.