Vivo T3 Pro 5G फोन पर Rs 3 हजार का डिस्काउंट! 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग से है लैस

Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 12:33 IST
ख़ास बातें
  • फोन पर Flipkart ई-कॉमर्स कंपनी 16% का डिस्काउंट दे रही है।
  • Axis Bank, HDFC Bank, या SBI Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर ऑफर।
  • फोन खरीद के साथ 6 महीने की नो कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन।

Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo T3 Pro 5G को कंपनी ने 27 अगस्त को भारत में लॉन्च किया था। फोन में 50MP मेन कैमरा दिया गया है। यह Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस है। इसमें 5500mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग है। फोन को Rs 3000 के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये की प्रभावी कीमत में पाया जा सकता है। आइए जानते हैं डिस्काउंट कहां, और कैसे लिया जा सकता है। 
 

Vivo T3 Pro 5G discount offer

Vivo T3 Pro 5G को कंपनी ने भारत में 8GB/128GB बेस वेरिएंट के साथ Rs 24,999 में लॉन्च किया था। इस फोन पर Flipkart ई-कॉमर्स कंपनी 16% का डिस्काउंट दे रही है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता। फोन को इससे भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। 

Flipkart पर Vivo T3 Pro 5G फोन बैंक ऑफर के साथ उपलब्ध है। Axis Bank, HDFC Bank, या SBI Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से फोन खरीदने पर कस्टमर 3000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। यानी फोन को मात्र 21,999 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन को 6 महीने की नो कॉस्ट EMI के माध्यम से भी खरीदा जा सकता है। 

Vivo T3 Pro 5G specifications

Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित FuntouchOS 14 पर रन करता है। स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए डिवासइ में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में USB Type-C पोर्ट, 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और GPS आदि शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.