Vivo का ‘सस्‍ता’ 5G स्‍मार्टफोन ‘Vivo T3 Lite 5G’ लॉन्‍च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी हैं फीचर्स, जानें प्राइस

Vivo T3 Lite 5G एक बजट फ्रेंडली 5जी स्‍मार्टफोन है। इसमें 6.56 इंच का (1612 × 720 पिक्‍सल्‍स) HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 जून 2024 14:15 IST
ख़ास बातें
  • वीवो ने लॉन्‍च किया किफायती 5जी स्‍मार्टफोन
  • Vivo T3 Lite 5G को पेश किया गया
  • इसमें दी गई है 6जीबी तक रैम

Vivo T3 Lite 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo ने भारत में एक किफायती 5G स्‍मार्टफोन ‘Vivo T3 Lite 5G' को लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 6.56 इंच का एचडी प्‍लस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है, जबकि मेन कैमरा 50 एमपी का है। इस फोन में 6 जीबी रैम दी गई है, जो वर्चुअल रैम एक्‍सटेंशन काे सपोर्ट करती है यानी 6 जीबी रैम को और 6 जीबी एक्‍सटेंड किया जा सकता है। ‘Vivo T3 Lite 5G' की कीमत, इसके साथ मिल रहे ऑफर्स और फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को डिटेल में जानते हैं। 
 

Vivo T3 Lite 5G Price in India 

Vivo T3 Lite 5G को वाइब्रैंट ग्रीन और मैजेस्टिक ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 10,499 रुपये है। 6GB + 128GB मॉडल के दाम 11,499 रुपये हैं। फोन को वीवो इंडिया के ई-स्‍टोर और फ्लिपकार्ट से लिया जा सकेगा। बिक्री 4 जुलाई से होगी। HDFC और Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड पर 500 रुपये का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है, जिससे फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम हो जाती है। 
 

Vivo T3 Lite 5G Specifications 

Vivo T3 Lite 5G एक बजट फ्रेंडली 5जी स्‍मार्टफोन है। इसमें 6.56 इंच का (1612 × 720 पिक्‍सल्‍स) HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनैस 840 निट्स है। Vivo T3 Lite 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ्‍ज्ञ माली-G57 MC2 GPU है। 4GB  और 6GB LPDDR4x RAM ऑप्‍शन में यह फोन आता है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी तक है। एसडी कार्ड के जरिए स्‍टोरेज को 1टीबी तक एक्‍सपेंड कर सकते हैं। 

नया वीवो फोन Android 14 ओएस पर चलता है, जिस पर Funtouch OS 14 की लेयर है। यह डुअल सिम को सपोर्ट करता है और एसडी कार्ड के लिए स्‍लॉट अलग से है। 

Vivo T3 Lite 5G में 50MP का रियर कैमरा है। उसके साथ 2एमपी का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। अन्‍य खूबियों के रूप में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm का ऑडियो जैक जैसी सुविधाएं हैं। फोन का वजन 185 ग्राम है। IP64 रेटिंग इसे मिली है, जो फोन को धूल और छींटों के नुकसान से बचाती है। 

Vivo T3 Lite 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  3. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  5. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  2. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  3. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  6. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  7. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  8. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  9. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  10. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.