Vivo S9 सीरीज़ का पोस्टर लीक, 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से हो सकता है लैस!

अटकले लगाई जा रही हैं कि यह फोन Vivo S7 5G की तरह डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है, जिसमें 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 फरवरी 2021 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S9 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं Vivo S9 5G के अलावा भी कई फोन
  • वीवो एस9 में मिल सकता है 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा
  • Vivo S7 का सक्सेसर हो सकता ही वीवो एस9 फोन

Vivo S7 5G फोन में मिल सकता है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Vivo S9 सीरीज़ का रियर पैनल डिज़ाइन कथित रूप से लीक हो गया है, जिसमें फोन का रियर कैमरा सेटअप Vivo S7 5G जैसा ही प्रतीत हो रहा है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि वीवो एस9 फोन के रियर पैनल के अलावा, पोस्टर में फोन के सेल्फी कैमरा कॉन्फिग्रेशन की भी पुष्टि की गई है। आपको बता दें, पिछले ही दिनों एक टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि वीवो एस9 स्मार्टफोन 6 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। उस वक्त कहा गया था कि यह फोन Vivo S7 स्मार्टफोन का सक्सेसर हो सकता है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुआ सेल्फी फोकस स्मार्टफोन था। गौरतलब है कि Vivo ने फिलहाल इस फोन के मौजूदगी को लेकर किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, जाने-माने टिप्सटर ने Vivo S9 सीरीज़ का ऑफलाइन पोस्टर साझा किया है, जिसमें फोन का रियर डिज़ाइन देखा जा सकता है। जैसे कि हमने बताया फोन का रियर कैमरा डिज़ाइन Vivo S7 5G की तरह प्रतीत हो रहा है, जिसमें आयतकार कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके अलावा इस पोस्टर में “S9 series” (अनुवाद) भी लिखा गया है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि इसमें वीवो एस9 5जी के अलावा भी दूसरे फोन मौजूद हो सकते हैं।

पोस्टर में यह भी पुष्टि की गई है कि वीवो एस9 5जी फोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। अटकले लगाई जा रही हैं कि यह फोन Vivo S7 5G की तरह डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है, जिसमें 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

टिप्सटर ने यह भी बताया कि वीवो एस9 5जी में दुनिया का पहला 6nm चिपसेट फीचर किया जाएगा। पुरानी लीक की बात करें, तो तब कहा गया था कि वीवो एस9 5जी फोन में डायमेंसिटी 1100 5जी चिपसेट मिलेगा। साथ ही फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट मिलेगा।

गौरतलब है कि हाल ही में मॉडल नंबर V2072A फोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था, जिसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई थी। माना जा रहा है कि यह वीवो एस9 5जी का मॉडल नंबर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S9 5G, Vivo S9 5G Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.