Vivo S7e 5G के स्पेसिफिकेशन लीक, रेंडर भी आए सामने

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए, Vivo S7e 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल क डेप्थ कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 2 नवंबर 2020 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S7e 5G में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो एस7ई 5जी की बैटरी 4,100 एमएएच की होगी
  • स्मार्टफोन में 6.44 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा

Vivo S7e 5G में मिलेगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Vivo S7e 5G के कथित स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। एक जाने-माने टिप्सटर ने दो तस्वीरें ट्वीट की है, जिसमें स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का दावा किया गया है। तस्वीर के अनुसार, स्मार्टफोन का नाम Vivo S7e 5G है, जो कि Vivo S7 सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन हो सकता है। इसके अलावा टिप्सटर द्वारा साझा की गई तस्वीर में फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है। फिलहाल इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Vivo S7e 5G specifications (rumoured)

Digital Chat Station द्वारा किए ट्वीट के अनुसार, कथित Vivo S7e 5G स्मार्टफोन में 6.44 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा बिल्कुल स्टैंडर्ड Vivo S7 की तरह। इस फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 90.1 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz होगी और इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 दिया गया होगा। हालांकि, अभी फोन के रैम और स्टोरेज विकल्प की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए, Vivo S7e 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल क डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। तस्वीर में यह भी जानकारी दी गई है कि फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की होगी, लेकिन इसकी चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर कोई जानकारी साफ नहीं है।

ट्वीट में साझा की गई तस्वीर में फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को नहीं मिला है, जिसका मतलब यह है कि इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी विकल्प शामिल होगा। वीवो एस7ई 5जी का डायमेंशन 161x74.04x7.73mm और भार 171.3 ग्राम होगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo S7e 5G, Vivo S7e 5G Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.