Vivo S7 में होगा 44-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo ने Vivo S7 के अब कुछ और आधिकारिक टीज़र्स जारी किए हैं, जो फोन पर 44-मेगापिक्सल ऑटोफोकस डुअल सेल्फी सेंसर की पुष्टि करते हैं। एक वीडियो भी है, जो सेल्फी कैमरा को काम करते हुए दिखाता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 जुलाई 2020 15:37 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा Vivo S7
  • 3 अगस्त को होगा लॉन्च
  • 44-मेगापिक्सल मेन सेल्फी और 64-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा के साथ आएगा फोन

Vivo S7 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप

Vivo S7 3 अगस्त को लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले अब इसका एक नया लीक समाने आया है, जिसमें फोन में आने वाले रंग विकल्पों की जानकारी मिलती है। इसके अलावा इसके मुख्य कैमरा स्पेसिफिकेशन भी साथ-साथ लीक हुए हैं। वीवो एस7 को पहले ही एक्स50 प्रो जैसे कैमरा सेटअप के साथ देखा जा चुका है। इसके पीछे देखे गए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में टॉप में एक एक बड़ा कैमरा सेंसर सेट है, जिसके नीचे दो सहायक सेंसर सेट किए गए हैं। अब नए टीज़र्स में Vivo S7 से सेल्फी कैमरा सेटअप की जानकारी भी मिलती है।

Vivo ने Vivo S7 के अब कुछ और आधिकारिक टीज़र्स जारी किए हैं, जो फोन पर 44-मेगापिक्सल ऑटोफोकस डुअल सेल्फी सेंसर की पुष्टि करते हैं। एक वीडियो भी है, जो सेल्फी कैमरा को काम करते हुए दिखाता है। ये दोनों सेल्फी कैमरा एक नॉच के अंदर सेट हैं। इसके अलावा कंपनी ने कैमरा के अंदर एक सिंपल सेल्फी मोड को भी टीज़ किया है। वीवो ने सनी और स्टाइलिश मोड्स को भी टीज़ किया है।

वीवो एस7 के रेंडर और स्पेसिफिकेशन भी एक वीवो लीफलेट के जरिए लीक हुए हैं, जिन्हें वीबो पर पोस्ट किया गया है। लीफलेट में देखे गए रेंडर फोन को व्हाइट, ब्लू और ब्लैक ग्रेडिएंट फिनिश में दिखाते हैं। इसके अलावा इस टीज़र में भी फोन का डुअल सेल्फी कैमरे दिखाई देते हैं, जो नॉच में सेट हैं। पीछे की तरफ, फोन में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जो ऊपरी बायें कोने पर रखा गया है। पीछे की तरफ कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

लीफलेट में दिए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, Vivo S7 में 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा शामिल है। फोन की मोटाई 7.39 मिलीमीटर है और इसमें 5G सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

पिछले लीक्स से पता चलता है कि Vivo S7 में Snapdragon 765G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। डिवाइस में Android 10 पर आधारित FunTouchOS 10.5 मिलने की उम्मीद है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S7, Vivo S7 Camera, Vivo S7 Design, Vivo S7 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.