16GB रैम वाले Vivo S50 के लॉन्च से पहले डिजाइन लीक, मिलेगी 90W फास्ट चार्जिंग!

फोन के अंदर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 09:01 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 16 जीबी तक रैम सपोर्ट होगा।
  • फोन के रियर में आईफोन जैसा कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
  • फोन के अंदर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Vivo S50 स्मार्टफोन मॉडल का डिजाइन लीक में सामने आया है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Vivo S50 के लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन ऑनलाइन लीक हो गया है। सीरीज को कंपनी चीन में अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में Vivo S50 और S50 Pro Mini नामक मॉडल्स आने की उम्मीद है। अब इसके मॉडल Vivo S50 का डिजाइन लॉन्च से पहले सामने आ गया है। फोन को हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया है जिसमें इसके प्रोसेसर के बारे में अहम जानकारी मिलती है। 

Vivo S50 सीरीज लॉन्च से पहले इसके Vivo S50 स्मार्टफोन मॉडल का डिजाइन सामने आया है। फोन की साइड प्रोफाइल यहां पर दिख रही है जो बताता है कि इसमें एरोस्पेस ग्रेड मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, एक अन्य इमेज संकेत देती है कि फोन के रियर में आईफोन जैसा कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। यहां पर स्क्वायर शेप कैमरा आइलैंड नजर आ रहा है जिसके कोने कुछ कर्व्ड हैं।

Vivo S50 फोन को हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया है जो बताती है कि फोन के अंदर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 16 जीबी तक रैम सपोर्ट होगा। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है। इस डिवाइस का मॉडल नम्बर V2582A बताया गया है। वहीं, चीन के 3C सर्टिफिकेशन में भी इसे देखा जा चुका है। 3सी लिस्टिंग कहती है कि फोन के साथ 90W फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। 

वीवो एस50 के बारे में हालिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि फोन में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में टेलीफोटो लेंस भी बताया गया है। यह 50 मेगापिक्सल के Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर के साथ आ सकता है। फोन के बारे में अभी अन्य डिटेल्स सामने नहीं आए हैं। सीरीज चीन में दिसंबर में पेश किए जाने की संभावना है। जल्द ही इसके लिए कोई अधिकारिक घोषणा हो सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.