Vivo S50, S50 Pro Mini के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें सबकुछ

Vivo अब Vivo S50 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S50 में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.59 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी।
  • Vivo S50 Pro Mini में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.31 इंच फ्लैट डिस्प्ले होगी।
  • Vivo S50 Pro Mini में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

Vivo X50 में एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अब Vivo S50 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई S सीरीज अगले महीने चीनी बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Vivo S50 और S50 Pro Mini के बारे में खुलासा कर दिया है। Vivo S50 Pro Mini में पेरिस्कोप कैमरा वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। यहां हम आपको Vivo S50 और S50 Pro Mini के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo S50, S50 Pro Mini Specifications

टिप्सटर के अनुसार, Vivo S50 सीरीज में अलग-अलग साइज के डिस्प्ले वाले दो मॉडल होंगे। लीक से पता चला है कि Vivo S50 में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.59 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी, जिसके साथ मेटल मिडिल फ्रेम और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। टेलीफोटो यूनिट में फ्लैगशिप-ग्रेड क्वालिटी का एक मिड साइज सेंसर होगा जो जूम फोटोग्राफी में अपग्रेड का संकेत देता है। दूसरी ओर Vivo S50 Pro Mini में 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट वाली 6.31 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होगी। इसमें हाई लेवल कैमरा हार्डवेयर होगा। ऐसा लग रहा है कि दोनों स्मार्टफोन सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

Vivo S50 सीरीज में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है, इस बारे में पूछे जाने पर टिप्स्टर ने S50 Pro Mini  के लिए 3M AnTuTu स्कोर हासिल करने वाला एक फ्लैगशिप चिप का सुझाव दिया। एक पुरानी लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जो कि पिछले साल Vivo X200 सीरीज में दिया गया था।

इस लीक से यह भी पता चला है कि Vivo S50 Pro Mini में पेरिस्कोप कैमरा वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। Vivo S50 सीरीज बाजार में आने के बाद Oppo Reno 15 सीरीज और Honor 500 सीरीज को कड़ी टक्कर दे सकती है जो कि नवंबर में चीन में लॉन्च होने की भी उम्मीद है।

Vivo X300 पर चल रहा काम

Vivo ग्लोबल मार्केट में कथित तौर पर Vivo X300 FE पर भी काम कर रहा है। आपको बता दें कि चीन में एक्सक्लूसिव Vivo S30 Pro Mini को ग्लोबल स्तर पर Vivo X200 FE के तौर पर रीब्रांड किया गया था। आपको बता दें कि X300 FE, Pro Mini का री-ब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo S50 Series, Vivo S50, Vivo S50 Pro Mini, Vivo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.