Vivo S50 Pro Mini में मिलेगा iPhone Air जैसा डिजाइन, लॉन्च से पहले कंफर्म हुए इस कॉम्पैक्ट फोन के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर वीबो पर एक लंबे पोस्ट में अपकमिंग Vivo S50 Pro Mini के बैक पैनल की तस्वीर शेयर की और साथ ही इसके लगभग सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी कंफर्म किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 17:27 IST
ख़ास बातें
  • LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टाइप के साथ आएगा Vivo S50 Pro Mini
  • इसमें VCS मेन सेंसर और ony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा
  • 6500mAh बैटरी 90W फास्ट वायर्ड व 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

Vivo S50 Pro Mini में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा

Photo Credit: Weibo/ Vivo

Vivo ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी अगले महीने चीन में अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप Vivo S50 Pro Mini लॉन्च करने जा रही है। इसे ग्लोबली Vivo X300 FE नाम के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। फोन में 6.31 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 50MP फ्रंट कैमरा, 50MP IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर, 6,500mAh बैटरी और 90W वायर्ड/40W वायरलेस चार्जिंग जैसी हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे।

Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर वीबो पर एक लंबे पोस्ट में अपकमिंग Vivo S50 Pro Mini के बैक पैनल की तस्वीर शेयर की और साथ ही इसके लगभग सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी कंफर्म किया। स्मार्टफोन में आजकल ट्रेंड में चल रहा हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड मिलता है। हान ने आगे यह भी बताया कि किसी तरह Vivo का समान कैमरा आइलैंड अन्य से अलग है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा (अनुवादित), "इस डिजाइन में 6.31-इंच का एकमात्र छोटा फ्लैट डिस्प्ले सिर्फ वीवो के पास है। हल्का-फुलका छोटा फोन + हॉरिजॉन्टल आइलैंड, मतलब हाथ में पकड़ने का मजा डबल!"

हान ने आगे बताया कि कैमरा आइलैंड की बारीकियों में काफी क्रिएटिविटी शामिल की गई है। ये पूरी तरह फ्लैट है, कैमरा बाहर नहीं निकला हुआ, इसलिए बैक बहुत क्लीन दिखता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह फोन टेबल पर भी एकदम स्टेबल रहता है और इसमें एविएशन-ग्रेड एल्यूमिनियम लगा है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Vivo S50 Pro Mini को कंपनी ने चीन के लिए अगले महीने निर्धारित किया है, जबकि ग्लोबल मार्केट में यह Vivo X300 FE ब्रांडिंग के तहत उपलब्ध हो सकता है। अभी तक कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि की जा चुकी है, जो प्रभावित करते हैं।

हान ने कंफर्म किया है कि Vivo S50 Pro Mini में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है, जिसके साथ LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टाइप को जोड़ा गया है। S-सीरीज में पहली बार लेटेस्ट Snapdragon फ्लैगशिप चिप दी जा रही है और दावा किया गया है कि फोन ने बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 30 लाख से ऊपर का स्कोर हासिल किया है।

Advertisement

इसमें VCS अल्ट्रा-सेंसिटिव बायोनिक बड़ा मेन सेंसर, Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP फ्रंट कैमरा है, साथ में ऑल-फोकल-लेंथ जूम फ्लैश शामिल किया गया है।

इसके अलावा, फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट 2.0 सेंसर है। बैटरी 6500mAh है, जो 90W फास्ट चार्जिंग व 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बिल्ड IP68 + IP69 रेटेड है। Vivo S50 Pro Mini में X-axis लीनियर मोटर भी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.