Vivo S20 vs Vivo X200: ज्यादा कीमत में Vivo X200 कितना प्रीमियम फोन? जानें यहां

Vivo X200 यूजर को फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जनवरी 2025 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S20 एक मिडरेंज फोन है
  • Vivo X200 यूजर को फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस देता है
  • X200 थोड़ी ज्यादा कीमत में यूजर को प्रीमियम फीचर्स देता है

Vivo S20 और Vivo X200 दो ऐसे फोन हैं जो अलग-अलग कैटिगरी के यूजर्स को लुभाते हैं।

Vivo S20 और Vivo X200 दो ऐसे फोन हैं जो अलग-अलग कैटिगरी के यूजर्स को लुभाते हैं। Vivo S20 जहां एक मिडरेंज फोन है, वहीं, Vivo X200 यूजर को फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस देता है। इसलिए अगर आपको इन दोनों में से कोई स्मार्टफोन चुनना हो तो कौन सा रहेगा बेस्ट? हम आपको यहां पर दोनों फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस की तुलना करके बता रहे हैं। 

Design
Advertisement
Vivo S20 फोन में 6.67 इंच का BOE Q10 OLED डिस्प्ले आता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, Vivo X200 में AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन अपनी IP68/IP69 रेटिंग के बूते यहां बिल्ड क्वालिटी में बेहतर बन जाता है। 

Vivo S20 फोन की मोटाई 7.19mm है और वजन 186 ग्राम है। वहीं Vivo X200 की मोटाई 7.9mm है और वजन 197 ग्राम है। यानी वीवो का एक्स200 मॉडल यहां वजन में भी भारी है और मोटाई में भी ज्यादा है। 
Advertisement

Performance
Vivo S20 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है जो कि एक मिडरेंज प्रोसेसर है। जबकि Vivo X200 में Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है जो कि एक फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर है। यह बेहतर मल्टी टास्किंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस दे सकता है। यानि परफॉर्मेंस के मामले में Vivo X200 यहां पर आगे निकल जाता है। 
Advertisement

Camera
Vivo S20 में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें मेन लेंस 50MP का OV50E सेंसर है। दूसरा सेंसर 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Vivo X200 में ट्रिपल कैमरा देखने को मिलता है। मेन लेंस 50MP का सेंसर है। फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर दिया गया है जो इसकी कैमरा क्षमता को कहीं ज्यादा आगे ले जाता है। यह लो-लाइट में भी बेहतर फोटो निकाल सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। 

Battery
Advertisement
Vivo S20 में 6,500mAh की बैटरी दी गई है और साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। वहीं Vivo X200 में कंपनी ने 5800mAh की बैटरी दी है। यहां पर भी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। यानी बैटरी कैपिसिटी के मामले में यहां S20 आगे चला जाता है। 

Price
Vivo S20 की कीमत 2,299 युआन (लगभग 22,800 रुपये) से शुरू होती है। जबकि Vivo X200 की कीमत 612 डॉलर (लगभग 52,350 रुपये) है। जाहिर तौर पर Vivo X200 को खरीदने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। सेल्फी और डिजाइन के शौकीन यूजर्स के लिए वीवो एस20 कम दाम में बेहतर चॉइस बन जाता है। जबकि X200 थोड़ी ज्यादा कीमत में यूजर को प्रीमियम फीचर्स के साथ हाई परफॉर्मेंस और बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.