Vivo S20 Pro या Redmi K80 Pro खरीदने से पहले देखें कौन है बेस्ट

Vivo ने हाल ही में S20 Pro लॉन्च किया, जिसकी टक्कर Redmi K80 Pro से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2024 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S20 Pro में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo S20 Pro में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर है।
  • Vivo S20 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX921 कैमरा है।

Vivo S20 Pro और Redmi K80 Pro में 12GB RAM है।

Photo Credit: Vivo/Redmi

Vivo ने बीते महीने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S20 Pro लॉन्च किया। मार्केट में इसकी तुलना हाल ही में लॉन्च हुए Redmi K80 Pro से हो रही है। Vivo S20 Pro में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Redmi K80 Pro में 6.67 इंच की TCL M9 OLED 2K फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Vivo S20 Pro और Redmi K80 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo S20 Pro vs Redmi K80 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट


कीमत
Vivo S20 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,626 रुपये) और 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,620 रुपये) है। वहीं Redmi K80 Pro के 12GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 43,000 रुपये) और 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,799 युआन (लगभग 55,900 रुपये) है। 

डिस्प्ले
Vivo S20 Pro में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Redmi K80 Pro में 6.67 इंच की TCL M9 OLED 2K फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200×1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर
Vivo S20 Pro स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर  MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi K80 Pro में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। 
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo S20 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Redmi K80 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है।
Advertisement

रैम और स्टोरेज
Vivo S20 Pro में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं Redmi K80 Pro में 16GB तक रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
Vivo S20 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX921 कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi K80 Pro के रियर में OIS सपोर्ट सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में फोन 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

बैटरी बैकअप
Vivo S20 Pro में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi K80 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Vivo S20 Pro में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं Redmi K80 Pro में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7, 5G और 4G VoLTE सपोर्ट शामिल है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  2. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग वाला धांसू फोन
  3. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. 7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Realme P4 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब नए तरीके से Reels कंट्रोल कर पाएंगे आप, Instagram पर टैप टू पॉज फीचर हुआ पेश, जानें
  2. Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
  3. OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  4. Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  6. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  7. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  9. 7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Realme P4 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. बाहरी शोर से कॉलिंग में नहीं होगी परेशानी, WhatsApp कर रहा नॉयज कैंसलेशन फीचर पर काम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.