Vivo S20 फोन में होगी 16GB रैम, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट! Geekbench पर खुलासा

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2024 18:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है।
  • फोन में 16GB तक रैम देखने को मिल सकती है।
  • यह लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला है।

Vivo S20 सीरीज जल्द मार्केट में आ सकती है।

Vivo X200 सीरीज के बाद चाइनीज स्मार्टफोन मेकर अब अपनी S सीरीज में नए फोन लाने की तैयारी कर रही है। Vivo S20 सीरीज जल्द मार्केट में पेश की जा सकती है। इसमें Vivo S20 और Vivo S20 Pro मॉडल लॉन्च होने की संभावना है। कयास तेज हो चुके हैं कि स्मार्टफोन सीरीज का लॉन्च इसी महीने के अंत में देखने को मिल सकता है। स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी की ओर से नहीं किया गया है, लेकिन बेंचमार्क लिस्टिंग से Vivo S20 के प्रोसेसर का खुलासा हो गया है। 
Vivo S20 सीरीज के संभावित वनिला मॉडल Vivo S20 के बारे में एक बड़ा अपडेट लॉन्च से पहले सामने आया है। Vivo S20 के प्रोसेसर का खुलासा Geekbench लिस्टिंग में (via) हुआ है। फोन का मॉडल नम्बर V2429A है। इसने गीकबेंच पर सिंगल कोर टेस्ट में 1222 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 3417 पॉइंट्स का स्कोर किया है। चिपसेट 2.63GHz के मेन कोर के साथ लिस्ट किया गया है। जबकि मिडल 3 कोर 2.40GHz के साथ लिस्टेड हैं। वहीं बाकी बचे 4 कोर 1.8GHz के साथ लिस्टेड हैं।  

बताए गए फीचर्स के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि Vivo S20 फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 16GB तक रैम देखने को मिल सकती है। यह लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला है। फोन का बेस मॉडल 8GB रैम के साथ आ सकता है जो कि 3C सर्टीफिकेशन और TENAA लिस्टिंग से पता चलता है। इसमें 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

Vivo S20 के अन्य लीक हुए स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.67 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। यह रियर में 50MP मेन सेंसर के साथ आ सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर इसमें देखने को मिल सकता है। सेल्फी कैमरा पर कंपनी खास फोकस कर रही है। इस सीरीज में भी फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल लेंस के साथ आ सकता है। फोन के इन स्पेसिफिकेशंस की जानकारी लीक्स और सर्टीफिकेशंस पर आधारित है। कंपनी की ओर से इनकी पुष्टि नहीं की गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.