Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!

रिपोर्ट की मानें तो फोन 6GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 14:37 IST
ख़ास बातें
  • फोन 6GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • इसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Vivo S2 का फैन एडिशन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है।

Photo Credit: Vivo

Vivo S2 FE कंपनी की ओर से अगला अफॉर्डेबल फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन होगा। यह Vivo S2 का फैन एडिशन होने वाला है जिसमें वीवो एस2 जैसे ही फीचर्स देखने को मिलेंगे लेकिन थोड़े डाउनग्रेड लेवल के साथ। अब फोन के लॉन्च से पहले इसकी प्राइसिंग लीक हो गई है। वहीं, फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। फोन की कीमत 40 हजार रुपये के आसपास शुरू हो सकती है। लेटेस्ट अपडेट में जानते हैं फोन में और क्या होगा खास। 

Vivo S2 FE Price Leaked

Vivo S2 FE का प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गया है। फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। इसे विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा गया है। इससे पहले फोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया था। XperPick की रिपोर्ट की मानें तो फोन 6GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू हो सकती है। फोन को कंपनी तीन रंगों में ला सकती है जिसमें Stellar Green, Zen White और Titan Black शामिल होंगे। 

Advertisement

प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें 50 का मेन कैमरा होगा जिसमें Sony IMX852 सेंसर बताया जा रहा है। फोन में सेकंडरी कैमरा के तौर पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। सेल्फी के लिए यह 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन का हाइलाइट इसकी बैटरी होगी। इसमें 10,000mAh की विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग से लैस हो सकता है। 

स्मार्टफोन को Vivo V80 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। देश में Vivo V80 को छह अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Vivo S2 FE में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले पर सेंटर में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन के नीचे USB Type-C पोर्ट होगा। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 868 पॉइंट्स का स्कोर किया है। वहीं मल्टीकोर टेस्ट में इसमें 2887 पॉइंट्स का स्कोर किया है। अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन Mali-G610 MC2 GPU से लैस बताया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.