Vivo S19, S19 Pro कैमरा सेटअप का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Vivo S19 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 और S19 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9200+ प्रोसेसर होंगे। S19 में 6000mAh बैटरी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मई 2024 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S19 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर होगा।
  • Vivo S19 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9200+ प्रोसेसर होगा।
  • Vivo S19 Pro में 50 मेगापिक्सेल सोनी IMX921 सेंसर मिलेगा।

Vivo S18 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo फिलहाल Vivo S19 और S19 Pro पर काम कर रही है। हाल ही में चीन में Vivo के वाइस प्रेसिडेंट जिया जिंगडोंग ने अपने ऑफिशियल वीबो अकाउंट के जरिए Vivo S19 और S19 Pro के बारे में खुलासा किया है। पहले ही Vivo S19 सीरीज गीकबेंच पर नजर आ चुकी है। स्मार्टफोन के लीक हुए पोस्टर से डिजाइन का भी पता चला था। यहां हम आपको Vivo S19 और S19 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo S19 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 और S19 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9200+ प्रोसेसर होंगे। S19 में 6000mAh बैटरी है और S19 Pro में 5500mAh की बैटरी है। ये दोनों स्मार्टफोन 80W चार्जिंग का सपोर्ट करेंगे। S19 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल है। इसमें 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

पिछली लीक की पुष्टि करते हुए जिया जिंगडोंग ने बताया कि S19 Pro में 50 मेगापिक्सेल सोनी IMX921 सेंसर, डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी टेलीफोटो सेंस है। वहीं S19 और S19 Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है।


Vivo S19 सीरीज का कैमरा सेटअप


Advertisement
Vivo S19 सीरीज के कैमरा मॉड्यूल में सॉफ्ट लाइट रिंग आती हैं। इसका उद्देश्य साफतौर पर समान रूप से रोशनी प्रदान करना और चेहरे या किसी अन्य वस्तु पर छाया को कम करना है। प्राइमरी कैमरे से शूटिंग करते हुए यह एक बड़े एरिया में रोशनी देगा और टेलीफोटो पर स्विच करके यह दूर मौजूद ऑब्जेक्ट को कवर करने के लिए रोशनी को एक पतली बीम में बदलेगा। यह कथित तौर पर कई सीन के लिए बेहतर लाइट, लाइट टेक्सचर और लाइट कलर टेंप्रेचर प्रदान करता है।

सॉफ्ट लाइट रिंग Vivo S सीरीज में होने वाला यूनिक बदलाव है। इससे यह भी पता चलता है कि पोर्ट्रेट अन्य से कैसे बेहतर हो सकते हैं। उनका कहना है कि सब्जेक्ट और बैकग्राउंड को अलग करने के लिए लाइन का इस्तेमाल करने के अलावा ये सब्जेक्ट में कंट्रास्ट जोड़ने के लिए छाया का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। कैमरा मॉड्यूल में सॉफ्ट लाइट रिंग के साथ वीवो एस19 सीरीज सिंक्रनाइज्ड फोकस चेंज भी प्रदान करती है, जिसका मतलब है कि ऑटोफोकस ज्यादा बेहतर होगा। Vivo S19 सीरीज नए और बेहतर होने वाले सेल्फ-डेवलप पोर्ट्रेट एल्गोरिदम भी प्रदान करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.