2 सेल्फी कैमरा के साथ आएगा Vivo S12 Pro फोन! रेंडर्स हुए लीक...

Vivo S12 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा था कि यह नवंबर के अंत तक लॉन्च हो सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं, अब कहा जा रहा है कि यह दिसंबर में लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में Vivo S12 और Vivo S12 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 18:42 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S12 सीरीज़ में मिलेंगे दो स्मार्टफोन
  • Vivo S12 Pro में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Vivo S12 सीरीज़ में मिल सकता है कर्व्ड डिस्प्ले
Vivo S12 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा था कि यह नवंबर के अंत तक लॉन्च हो सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं, अब कहा जा रहा है कि यह दिसंबर में लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में Vivo S12 और Vivo S12 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। यह दो सेल्फी फोकस्ड फोन हो सकते हैं। लॉन्च से पहले इन फोन के रेंडर्स ऑनलाइ लीक हो गए हैं, जिनमें इनका डिज़ाइन देखा जा सकता है। पुरानी लीक में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ चुकी है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Vivo S12 Pro स्मार्टफोन का रेंडर चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर लीक हुआ है, जिसमें आगामी फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है। इन रेंडर्स में फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसके अलावा, फोन में घुमावदार किनारे दिए गए हैं, जो कि इसे प्रीमियम लुक प्रदान करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

जैसे कि हमने बताया पुरानी रिपोर्ट में वीवो एस10 सीरीज़ से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई थीं। बताया गया था कि वीवो एस12 प्रो इस सीरीज़ का प्रीमियम फोन होगा। इस फोन में 50  मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, प्रोसेसर, कैमरा फीचर्स व बैटरी क्षमता से संबंधित स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

इसके अलावा, Vivo S12 फोन में फ्लैट डिस्प्ले व रियर पैनल दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि वनीला वेरिएंट सिंगल कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है जबकि वीवो एस12 प्रो फोन तीन कलर में एंट्री मारेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo S12 series, Vivo S12 Pro, Vivo S12
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.