• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • दो सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ आ सकता है Vivo S10 Pro फोन, Google Play Console लिस्टिंग से मिले संकेत

दो सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ आ सकता है Vivo S10 Pro फोन, Google Play Console लिस्टिंग से मिले संकेत

गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 11 और फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 480ppi होगी। लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि वीवो एस10 प्रो फोन मीडियाटेक MT6891 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जो कि मीडियाटेक डायमेसिटी 1100 प्रोसेसर हो सकता है।

दो सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ आ सकता है Vivo S10 Pro फोन, Google Play Console लिस्टिंग से मिले संकेत
ख़ास बातें
  • Vivo S10 Pro में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो एस10एस प्रो का प्राइमरी कैमरा 44 मेगापिक्सल का होगा
  • Vivo S10 सीरीज़ 15 जुलाई को चीन में होगी लॉन्च
विज्ञापन
Vivo S10 Pro और Vivo S10 स्मार्टफोन चीन में 15 जुलाई को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले सीरीज़ का प्रो वेरिएंट 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ ऑनलाइन टीज़ हुआ है। माना जा रहा है कि इस फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश मौजूद होगा। इनमें से एक मॉडल गीकबेंच पर हाल ही में स्पॉट किया गया था। वहीं, अब वीवो एस10 प्रो कथित रूप से गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है, जिसके जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी, जिससे संकेत मिलता है कि मॉडल नंबर V2121A वीवो एस10 प्रो स्मार्टफोन से जुड़ा हुआ है न किस इसके बेस वेरिएंट से।

टिप्सटर Tamilan Techinical (@TTechnical) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Vivo V2121A मॉडल नंबर गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है, जो कि Vivo S10 Pro का मॉडल नंबर है न कि Vivo S10 का। यही मॉडल नंबर इससे पहले गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जिसको लेकर पहले माना जा रहा था कि यह वनीला Vivo S10 स्मार्टफोन को सकता है। गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 11 और फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 480ppi होगी। लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि वीवो एस10 प्रो फोन मीडियाटेक MT6891 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जो कि मीडियाटेक डायमेसिटी 1100 प्रोसेसर हो सकता है। इसके साथ 12 जीबी रैम भी मिल सकती है।

लिस्टिंग के साथ वीवो एस10 प्रो की एक प्लेसहोल्डर तस्वीर भी साझा की गई है, जिससे इशारा मिलता है कि फोन में वाइड-नॉच डिस्प्ले के साथ दो सेल्फी कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। फोन के सभी किनारों पर पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, यहां यह ध्यान देने योग्य बात यह है कि वीवो एस10 प्रो स्मार्टफोन का यह फाइल डिज़ाइन नहीं है, संभावना है कि गूगल ने इस तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्लेसहोल्डर के तौर पर किया हो।

पुरानी लीक्स से इशारा मिला था कि Vivo S10 Pro फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। इस फोन में एनएफसी सपोर्ट, एंड्रॉयड 11, यूएफएस 3.1 स्टोरेज और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग जैसे ही स्पेसिफिकेशन गीकबेंच पर लिस्ट हुए थे। गीकबेंच पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 647 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 2,398 प्वाइंट्स था। वीवो एस10 सीरीज़ Vivo S9 सीरीज़ की सक्सेसर है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1100
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1100
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S10 Pro, Vivo S10 Pro Specifications, Vivo, Vivo S10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  2. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  3. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  4. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  5. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  6. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  7. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  8. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  9. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  10. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »