Vivo S1 Pro का नया टीज़र ज़ारी, मार्केट में आएगा इन कलर्स में

Vivo India के ट्विटर हैंडल से एक नया वीडियो टीज़र ज़ारी हुआ है। एक बार फिर बताया गया है कि स्मार्टफोन 4 जनवरी को लॉन्च होगा। इसमें फोन के डायमंड आकार वाले क्वाड कैमरा सेटअप और ब्लू,ब्लैक व व्हाइट कलर वेरिएंट की झलक मिलती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जनवरी 2020 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम हो सकता है वीवो एस1 प्रो में
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा वीवो एस1 प्रो में

Vivo S1 Pro Price: मिड-रेंज सेगमेंट का होगा यह स्मार्टफोन

Vivo S1 Pro को भारत में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने से पहले हैंडसेट के पक्ष में महौल बनाने के लिए  कंपनी कई टीज़र्स ज़ारी कर चुकी है। एक नए वीडियो टीज़र से भारत में उपलब्ध होने वाले वीवो एस1 प्रो के कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है। वीवो के इस फोन को कम से कम व्हाइट, ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाना तय है। और विकल्प भी हो सकते हैं, लेकिन टीज़र्स से सिर्फ इन तीन वेरिएंट के बारे में पता चला है। Vivo S1 Pro की अहम खासियत है, पिछले हिस्से पर दिया गया डायमंड आकार में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है।

Vivo India के ट्विटर हैंडल से एक नया वीडियो टीज़र ज़ारी हुआ है। एक बार फिर बताया गया है कि स्मार्टफोन 4 जनवरी को लॉन्च होगा। इसमें फोन के डायमंड आकार वाले क्वाड कैमरा सेटअप और ब्लू,ब्लैक व व्हाइट कलर वेरिएंट की झलक मिलती है। ब्लू और व्हाइट कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश वाले हैं, जबकि ब्लैक वेरिएंट में ग्लॉसी बैकपैनल होगा। Vivo S1 Pro के ग्लोबल वेरिएंट को सबसे पहले फिलिपिंस में लॉन्च किया गया था। यहां पर फोन के सिर्फ दो कलर वेरिएंट उपलब्ध कराए गए थे। जबकि कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय मार्केट में वीवो एस1 प्रो के तीन कलर विकल्प होंगे। Vivo के नए टीज़र्स से एक बार फिर फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की पुष्टि होती है।
Advertisement

इसके अलावा फोन की माइक्रोसाइट अमेज़न पर पहले ही लाइव हो गई है। पेज से फोन के पिछले हिस्से पर डायमंड के आकार वाला एआई क्वाड कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है। यह भी बताया गया है कि यह एआई सुपर वाइड कैमरे और एआई मैक्रो कैमरे के साथ आएगा। 'नोटिफाई मी' बटन लाइव हो गया है।
 

Vivo S1 Pro Price in India, Specifications

अगर भारत में वीवो एस1 प्रो का फिलिपिंस वेरिएंट लॉन्च होता है तो यह Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले होगा, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत करीब 22,500 रुपये हो सकती है।
Advertisement

याद रहे कि वीवो एस1 प्रो को सबसे पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह मॉडल डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में ग्लोबल वेरिएंट से काफी अलग था। इसमें डायमंड आकार वाला कैमरा मॉड्यूल नहीं है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish design
  • Good selfie camera
  • Vivid display
  • Solid battery life
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Underwhelming performance for the price
  • Rear cameras could be better
  • Funtouch OS feels bloated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  4. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.