Vivo की X Fold 4 के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh की हो सकती है बैटरी

इसफोल्डेबल स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 नवंबर 2024 16:39 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष अप्रैल में Vivo ने X Fold 3 को पेश किया था
  • X Fold 4 के लॉन्च में कंपनी कुछ देरी कर सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी हो सकता है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold 4 अगले वर्ष लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। हालांकि, X Fold 4 के लॉन्च में कंपनी कुछ देरी कर सकती है। इस वर्ष अप्रैल में Vivo ने X Fold 3 को पेश किया था। 

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में X Fold 4 के बारे में कुछ जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। कंपनी के   X Fold 3 में 5,500 mAh की बैटरी थी। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का चीन में प्राइस CNY 6,999 (लगभग 81,000 रुपये) का था। X Fold 4 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

X Fold 3 में 8.03 इंच का प्राइमरी 2K AMOLED डिस्प्ले और 6.53 इंच की कवर स्क्रीन है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल का VCS बायोनिक कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की दोनों स्क्रीन्स पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Vivo के  X Fold 4 का डिजाइन X Fold 3 Pro के मुकाबले स्लिम और भार कम होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में सैटेलाइट नेविगेशन, 5G सिम के सपोर्ट हो सकता है। X Fold 4 Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। पिछले महीने Vivo ने अपनी Y सीरीज में Y300 Plus को देश में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 695 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है। Y300 Plus के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये का है। इसे ग्रीन और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। डुअल-सिम (नैनो) के लिए सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD (1,080x2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.