Vivo V60e 5G में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी, लीक हुआ प्राइस

इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 सितंबर 2025 22:33 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 हो सकता है
  • Vivo V60e के डिस्प्ले के लिए डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिल सकता है
  • Vivo का V60 Lite भी जल्द लॉन्च हो सकता है

यह Vivo V50e की जगह लेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का Vivo V60e 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Vivo V50e की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लीक किया गया है। इसमें ऊपर दाएं कोने पर वर्टिकल तौर पर लगी डुअल-कैमरा यूनिट दिख रही है। इसके कैमरा आइलैंड के साथ एक LED रिंग लाइट है। भारत में इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 28,999 रुपये हो सकता है। Vivo V60e 5G के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 31,999 रुपये तय किया जा सकता है। 

Advertisement

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 हो सकता है। Vivo V50e में भी समान चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। Vivo V60e 5G के डिस्प्ले के लिए Diamond Shield Glass प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन में 5,600 mAh की बैटरी दी गई थी। 

Vivo का V60 Lite भी जल्द लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी के V50 Lite की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 685 दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 90 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2530 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo V60 Lite हो सकता है। इस लिस्टिंग से इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम होने का संकेत मिला है। इसके प्रोसेसर में चार CPU कोर्स 2.80 GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड और चार 1.90 GHz कोर्स हो सकते हैं। इन CPU से Snapdragon 685 चिपसेट होने का पता चल रहा है। Geekbench पर लिस्टिंग से Vivo V60 Lite के जल्द लॉन्च होने का संकेत मिला है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.