Vivo Nex की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

नए साल में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपने ग्राहकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। अगर आप कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo Nex को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जनवरी 2019 13:08 IST
ख़ास बातें
  • रियर हिस्से पर वीवो नेक्स में डुअल कैमरा सेटअप है
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरे के कारण सुर्खियों में आया था Vivo Nex सीरीज़
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आता है Vivo Nex
नए साल में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपने ग्राहकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। अगर आप कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo Nex को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। वीवो नेक्स की कीमत 5,000 रुपये कम कर दी गई है। इस स्मार्टफोन को भारत में बीते साल जुलाई महीने में 44,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। Vivo Nex को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 39,990 रुपये में बेचा जाएगा। Vivo ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि कीमतों में कटौती स्थाई है।

Vivo Nex को अब ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म में 39,990 रुपये में बेचा जाएगा। हैंडसेट की कीमत में 5,000 रुपये में कटौती की गई है। फोन नई कीमत में Amazon India पर उपलब्ध है। इसके अलावा मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने भी निजी तौर पर इस कटौती की पुष्टि की। दाम कम किए जाने के अलावा Vivo Carnival Sale के तहत अमेज़न इंडिया पर फोन के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई, 21,000 रुपये तक के एक्सचेंज और एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक का विकल्प है।
Advertisement

कंपनी की वेबसाइट पर भी Vivo Nex को नए दाम में लिस्ट किया गया है। गौर करने वाली बात है कि करीब महीने भर पहले ही Vivo Nex Dual Display को चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। संभव है कि पुराने जेनरेशन वाले डिवाइस की कीमत में कटौती एक तरह से वीवो नेक्स डुअल डिस्प्ले को भारतीय मार्केट में लाने की ओर इशारा है।
 

Vivo Nex स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Vivo Nex में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 है। स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2316 पिक्सल) सुपर एमोलेड 'अल्ट्रा फुलव्यू' डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी में 8 जीबी रैम दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है। ऐसा स्मार्टफोन के डिस्प्ले के चारों किनारों से बेज़ल की छुट्टी करने के लिए किया गया है। स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। यह पोर्ट्रेट बोकेह, एआर स्टीकर्स और फेस ब्यूटी से लैस है।
Advertisement

रियर हिस्से पर वीवो नेक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.4 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा सेटअप एलईडी फिल लाइट के साथ आता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह पोर्ट्रेट बोकेह, एआर स्टीकर्स, स्लो मोशन और बैकलाइट एचडीआर के साथ आता है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है, Vivo ने अपने नेक्स स्मार्टफोन का सिर्फ एक वेरिएंट मार्केट में उतारा है जो 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और वर्चुअल जायरोस्कोप दिया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162x77x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम। फोन इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Competent rear camera
  • Vivid display
  • Gorgeous design
  • Powerful processor
  • Great battery life
  • Bad
  • Problematic fingerprint scanner
  • Average front camera
  • Poor front earpiece
  • Software niggles
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2316 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.