Vivo Nex 3 हो सकता है 120 वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस

Vivo Nex 3: वीवो नेक्स 3 के अगले महीने सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। वीवो नेक्स 3 के बारे में एक अहम जानकारी लीक हुई है, जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 29 अगस्त 2019 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex 3 अगले महीने सितंबर में हो सकता है लॉन्च
  • वीवो नेक्स 3 में सर्कुलर कैमरा डिज़ाइन हो सकता है
  • 120W Super FlashCharge तकनीक से लैस हो सकता है वीवो नेक्स 3

Vivo Nex 3: वीवो नेक्स 3 हो सकता है 120 वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस

Photo Credit: Nex Smart Flagship / Weibo

Vivo Nex 3: वीवो नेक्स 3 के अगले महीने सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। Vivo Nex 2 के अपग्रेड वीवो नेक्स 3 में वाटरफॉल डिस्प्ले डिज़ाइन की झलक देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी Vivo Nex 3 5G वेरिएंट को भी उतार सकती है। हाल ही में वीवो नेक्स 3 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। वीवो नेक्स 3 स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा वीवो नेक्स 3 में एक खास तकनीक का भी इस्तेमाल हो सकता है, आइए अब आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
 

Vivo Nex 3 Specifications

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक लीक से वीवो नेक्स 3 से संबंधित अधिक जानकारी सामने आई है। लीक इस बात का संकेत दे रहा है कि आगामी Vivo Nex 3 स्मार्टफोन कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा जो 120 वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक सपोर्ट और 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ उतारा जा सकता है। लीक से फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है।
Advertisement

वीवो ने पहली बार इस साल के शुरुआत में MWC Shanghai से पहले अपने 120 वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक की घोषणा की थी। उस वक्त वीवो ने इस बात का दावा भी किया था कि यह तकनीक केवल 13 मिनट में 4,000 एमएएच की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर सकती है। उम्मीद है कि वीवो नेक्स 3 इस तकनीक के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

इसके अलावा, Vivo Nex 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वीबो पोस्ट के अनुसार, फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 99.3 प्रतिशत हो सकता है। पोस्ट में इस बात का भी जिक्र है कि फोन 44 वॉट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। लीक के अनुसार, वीवो नेक्स 3 में जान फूंकने के लिए 6,400 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वीवो नेक्स 3 वाटरफॉल डिज़ाइन के साथ उतारे जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Nex 3, Vivo, vivo nex 3 features, Vivo Nex 3 5G, Vivo Nex 2

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.