Vivo Nex 2 के टीज़र ज़ारी, तीन रियर कैमरे और दो डिस्प्ले होंगे इसमें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने आधिकारिक तौर पर अपने Vivo Nex स्मार्टफोन के नेक्स्ट जेनरेशन हैंडसेट को जल्द ही चीन में लाने की ओर इशारा दे दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2018 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex सीरीज़ के अगले फोन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरे के कारण सुर्खियों में आया था Vivo Nex सीरीज़
  • Vivo Nex 2 में बेहतर नाइट फोटोग्राफी होने का दावा

Photo Credit: Twitter/ Ben Geskin

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने आधिकारिक तौर पर अपने Vivo Nex स्मार्टफोन के नेक्स्ट जेनरेशन हैंडसेट को जल्द ही चीन में लाने की ओर इशारा दे दिया है। कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट Vivo Nex 2 के तीन टीज़र पोस्ट किए हैं। टीज़र के आधार पर कहा जा सकता है कि यह स्मार्टफोन डुअल डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और दमदार नाइट फोटोग्राफी क्षमता के साथ आएगा। Vivo Nex 2 को दिसंबर महीने में ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एक साथ तीन टीज़र इस स्मार्टफोन के जल्द ही मार्केट में आने की ओर इशारा हैं।

वीवो की आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर कंपनी ने Vivo Nex सीरीज़ के अगले फोन के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है। पहले टीज़र में तीन कैमरे नज़र आ रहे हैं जो इशारा है कि Vivo Nex 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। दूसरे टीज़र से पुष्टि हुई है कि फोन में दो डिस्प्ले होंगे। टीज़र में पिछले हिस्से पर रिंग के आकार का लाइट दिखाया गया है जो बेहतर सेल्फी लेने में मदद करेगा। तीसरे टीज़र में फोन का लेंस नज़र आ रहा है जो चंद्रमा के आकार का है। यह एक तरह से बेहतर नाइट फोटोग्राफी स्किल की ओर इशारा है। ये तीनों ही टीज़र कंपनी की वेबसाइट पर लाइव कर दिए गए हैं।

दूसरी तरफ, टिप्सटर बेन गेस्किन ने कथित वीवो नेक्स 2 स्मार्टफोन की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। स्मार्टफोन में बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले नज़र आ रहा है। इसमें कोई नॉच नहीं है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है। पिछले हिस्से पर भी स्क्रीन है, लेकिन छोटी है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप टॉप में किनारे पर है। वहीं, निचले हिस्से पर छोटी सी जगह में वीवो का लोगो है।

ये टीज़र और रेंडर एक तरह से पुराने दावों को ही बल देते हैं। इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के संबंध में अभी बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। आधिकारिक टीज़र आ जाने के बाद इसके जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा मिला है। Vivo Nex 2 का डिज़ाइन डुअल स्क्रीन वाले Nubia X से प्रेरित लगता है। इस स्मार्टफोन को बीते महीने चीन में 3,299 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Nex 2, Vivo Nex 2 Launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.