Vivo S सीरीज का नया फोन अगस्त में हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन Vivo S6 Pro हो सकता है जिसपर काम चल रहा है। रिपोर्ट में यह जरूर कहा गया है कि फोन का मॉडल जो भी हो, यह 5जी को सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 13 जुलाई 2020 17:48 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एस6 प्रो में हो सकता है स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है Vivo S6 Pro में
  • Vivo S6 Pro नाम होने की पुष्टि नहीं
हाल ही में आई एक रिपोर्ट की मानें तो Vivo अगस्त महीने में अपनी एस-सीरीज़ का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। चीनी मार्केट में अप्रैल महीने में इस कंपनी ने 5जी सपोर्ट के साथ Vivo S6 को पेश किया था। अब एस-सीरीज़ का एक और हैंडसेट लाने की तैयारी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नया फोन Vivo S6 Pro होगा, कंपनी इस पर काम कर रही है। पहले दावा किया गया था कि वीवो एस6 के प्रो वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर होगा। इसमें दो फ्रंट कैमरे के साथ चार रियर कैमरे दिए जाएंगे।

टिप्सटर Digital Chat Station के वीबो पोस्ट के मुताबिक, वीवो एस-सीरीज़ का विस्तार होने वाला है। संभवतः अगले महीने। कयास तो Vivo S7 को पेश किए जाने के लगाए जा रहे हैं, लेकिन गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन Vivo S6 Pro हो सकता है जिसपर काम चल रहा है। रिपोर्ट में यह जरूर कहा गया है कि फोन का मॉडल जो भी हो, यह 5जी को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

लीक के मुताबिक, वीवो एस6 प्रो में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। यह 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा।

Vivo ने अभी तक इस फोन के लॉन्च को लेकर कुछ ऐलान नहीं किया है। इस बीच कंपनी ने बताया है कि Vivo X50 सीरीज़ को भारत में 16 जुलाई को पेश किया जाएगा। चीनी कंपनी Vivo ने इसका ऐलान ट्विटर पर किया। वीवो एक्स50 सीरीज़ को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज़ के तीन हैंडसेट हैं- Vivo X50, Vivo X50 Pro और Vivo X50 Pro+। हालांकि, Vivo ने पहले ही बताया था कि भारत में वीवो एक्स50 और वीवो एक्स50 प्रो को लाया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S Series, Vivo S6 Pro, Vivo S6 Pro 5G, Vivo, Vivo Phone Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.