Vivo Y400 5G भारत में हुआ लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ (1,080×2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अगस्त 2025 15:54 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी की Vivo Y400 सीरीज का हिस्सा है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • Y400 5G की 6,000mAh की बैटरी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने भारत में सोमवार को Vivo Y400 5G को लॉन्च किया है। यह कंपनी की Vivo Y400 सीरीज का हिस्सा है। Vivo ने जून में Y400 Pro 5G को पेश किया था। Vivo Y400 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

Vivo Y400 5G का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 23,999 रुपये का है। Vivo Y400 5G को Glam White और Olive Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 7 अगस्त से देश में Vivo के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon और Flipkart के अलावा चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। Vivo ने Y400 5G के लिए 10 महीने की EMI की पेशकश की है। 

Y400 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ (1,080×2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo Y400 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

Vivo के Y400 5G की 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, OTG और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के Glam White वर्जन का साइज 162.29 × 75.31 × 7.99 mm और भार लगभग 198 ग्राम का है। इसके Olive Green वेरिएंट का साइज 162.29 × 75.31 × 7.90 mm और भार 197 ग्राम का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.