Vivo ने 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया Y78t, जानें स्पेसिफिकेशंस और प्राइस

डुअल-सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.64 इंच फुल HD+ (2,388 x 1,080 पिक्सल) LCD IPS डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 394 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2023 16:42 IST
ख़ास बातें
  • यह अगस्त में चीन में पेश किए गए Y77t की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

इसमें 6.64 इंच IPS LCD डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने अपनी Y सीरीज का नया स्मार्टफोन Y78t लॉन्च किया है। इसमें 6.64 इंच IPS LCD डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 SoC 12 GB के RAM के साथ है। यह अगस्त में चीन में पेश किए गए Y77t की जगह लेगा। इसे चीन में लॉन्च किया गया है। 

इस स्मार्टफोन के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,499 (लगभग 17,000 रुपये) है। इसके 8 GB RAM + 128 GB और 8 GB RAM + 256 GB वेरिएंट के प्राइस का पता नहीं चला है। इसे Snowy White, Distance Mountains Green और Moon Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी चीन में बिक्री Vivo के ई-स्टोर के जरिए होगी। 

Vivo Y78t के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.64 इंच फुल HD+ (2,388 x 1,080 पिक्सल) LCD IPS डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 394 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए मध्य में नॉच दिया गया है। इसमें हुड के नीचे ऑक्टाकोर 4 nm Snapdragon 6 Gen SoC 12 GB के LPDDR4X RAM के साथ है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, Beidou, Glonass, Galileo, QZSS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 164.63 x 75.80 x 9.10 mm और भार लगभग 199 ग्राम का है। 

पिछले महीने Vivo ने Y56 5G का नया वेरिएंट भारत में पेश किया था। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 8 GB RAM + 128 GB के सिंगल वेरिएंट में 19,999 रुपये के प्राइस के साथ लॉन्च किया था। इसका नया वेरिएंट 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ है। Vivo Y56 के नए वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये है। यह Orange Shimmer और Black Engine कलर्स में उपलब्ध होगा। इसके नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस पिछले वेरिएंट के समान हैं। इसमें 6.58 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,408) LCD डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2388x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.