वीवो एपेक्स कंसेप्ट फोन से एमडब्ल्यूसी 2018 में उठा पर्दा, आधी स्क्रीन है फिंगरप्रिंट सेंसर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने सोमवार को अपने फुलव्यू कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन एपेक्स से पर्दा उठाया है। दावा किया गया है कि हैंडसेट में सबसे ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। साथ ही इसमें हाफ-स्क्रीन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 फरवरी 2018 12:31 IST
ख़ास बातें
  • वीवो ने अपने फुलव्यू कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन एपेक्स से पर्दा उठाया
  • हैंडसेट में सबसे ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो
  • हाफ-स्क्रीन इ-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक का इस्तेमाल
चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने सोमवार को अपने फुलव्यू कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन एपेक्स से पर्दा उठाया है। दावा किया गया है कि हैंडसेट में उच्चतम स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। साथ ही इसमें हाफ-स्क्रीन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। यानी, फोन की आधी स्क्रीन ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। बता दें कि कंपनी ने इसे बार्सिलोना में जारी टेक्नॉलजी के सबसे बड़े शो एमडब्ल्यूसी 2018 में उतारा है, जहां दिग्गज कंपनियां अपने-अपने उत्पाद पेश कर रही हैं। ज्ञात हो, वीवी ने इससे पहले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस वीवो एक्स20 प्लस यूडी उतारा था।

कंपनी ने फोन को सीईएस 2018 में शोकेस किया था। वीवो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एलेक्स फेंग ने कहा, ''हम अपने हर उत्पाद में नई तकनीक और नयापन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, एपेक्स स्मार्टफोन कोई अपवाद नहीं है। एपेक्स में दी गई तकनीक हमारे इनोवेशन का हिस्सा है।'' वीवो एपेक्स में ऊपर और साइड के बेज़ल 1.8 मिलीमीटर के दिए गए हैं। दावा है कि ये इंडस्ट्री में सबसे पतले बेज़ल से लैस हैंडसेट है। निचले बेज़ल 4.3 मिलीमीटर के हैं और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 98 फीसदी से ऊपर है।
Advertisement

इसके अलावा माइक्रोचिप को फ्लेक्सिबल सर्किट बोर्ड में दिया गया है, जिससे स्क्रीन टू बॉडी रेशियो बेहतर निकलकर आया है। वीवो के मुताबिक, इसके लिए ओलेड प्लैटफॉर्म का शुक्रगुज़ार होना बनता है। कंपनी ने हैंडसेट की आधी स्क्रीन को फिंगरप्रिंट स्कैन तकनीक से जोड़ दिया है। इस तरह यूज़र स्क्रीन का आधा निचला हिस्सा फिंगरप्रिंट फीचर के साथ इस्तेमाल कर पाएंगे।

सुरक्षा के लिहाज़ से फोन में नया डुअल फिंगरप्रिंट स्कैनिंग फीचर भी है। फोन में 8 मेगापिक्सल का एलिवेटिंग फ्रंट कैमरा है, जो उपयोग के दौरान खुलता है और खाली रहने पर अपने आप फोल्ड हो जाता है। इसके अलावा हैंडसेट में साउंडकास्टिंग तकनीक इस्तेमाल हुई है, जो बिना लाउडस्पीकर के डिस्प्ले के ज़रिए नोटिफिकेशन भेजने में सक्षम है। वीवो एपेक्स में एसआईपी टेक्नॉलजी भी है, जो डीएसी और 3 एंप्लीफायर की जुगलबंदी के साथ काम करता है। वीवो का कहना है कि इसमें दी गई तकनीक के दम पर फोन को कम बैटरी खपत, अंदरूनी हिस्सों में कूलिंग भी मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, APEX, Mobiles, MWC, MWC 2018, Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.