डेली 3GB + 16GB एक्स्ट्रा डाटा, 1 साल Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन से लैस है ये प्लान

अब यदि वीआई के एक्सक्लूसिव बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें 'बिंज ऑल नाइट' और 'वीकेंड डाटा रोलओवर' जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। 'बिंज ऑल नाइट' बेनेफिट की बात करें, तो इस प्लान में आपको ऑलनाइट अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 जुलाई 2021 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Vi (Vodafone Idea) के इस प्लान में मौजूद है अनलिमिटेड कॉलिंग भी
  • वीआई के इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है
  • रोज़ाना फ्री भेज सकते हैं 100 SMS
Vi (Vodafone Idea) अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आता है, किसी में ढेर सारा डाटा बेनेफिट मिलता है, तो किसी में लम्बी वैलिडिटी प्राप्त होती है। आज के वक्त में इंटरनेट केवल ऑफिस के काम के लिए ही नहीं बल्कि मनोरंजन के लिए भी इंटरनेट पर ही निर्भर रहना पड़ता है। नई फिल्मों से लेकर नए शोज़ कर ज्यादातर बेहतरीन कॉन्टेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि आप वीआई ग्राहक हैं और किसी ऐसे पैक की तलाश कर रहे हैं, जिनमें आपको डाटा बेनेफिट के साथ-साथ फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन भी मिले... तो आज यह लेख आपकी मदद करने वाला है। आज हम आपको वीआई के एक ऐसे प्रीपेड प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें न केवल आपको खूब सारा डाटा बेनेफिट प्राप्त होगा बल्कि उसमें आपके मनोरंजन का भी भरपूर इंतज़ाम होगा।

Vi (Vodafone Idea) के इस प्लान की कीमत 401 रुपये है। बात यदि इस प्लान के बेनेफिट्स की करें, तो इसमें आपके लिए डाटा, कॉलिंग, मैसेजिंग और ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसी कई सुविधाएं शामिल है। डाटा बेनेफिट में आपको यह प्लान डेली 3GB डाटा उपलब्ध कराता है। लेकिन डेली 3 जीबी डाटा के अलावा, इस प्लान में ग्राहकों को एक्स्ट्रा 16GB डाटा फ्री दिया जाता है। इसके अलावा, आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। साथ ही प्लान में डेली 100 फ्री एमएसएम की सुविधा भी शामिल है।
Advertisement

इस प्लान में यूज़र्स को लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार स्पेशल्स, फिल्में, डिज़्नी+ फिल्में और स्टार टीवी शो आदि देखने के लिए Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। खास बात यह है कि यह फ्री सब्सक्रिप्शन सालभर के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें, डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता आमतौर पर 399 रुपये प्रति माह कीमत पर मिलती है।

बता दें, वीआई के इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है।
Advertisement

अब यदि वीआई के एक्सक्लूसिव बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें 'बिंज ऑल नाइट' और 'वीकेंड डाटा रोलओवर' जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। 'बिंज ऑल नाइट' बेनेफिट की बात करें, तो इस प्लान में आपको ऑलनाइट अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है, जिसमें आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं, और वो डाटा आपके मौजूदा प्लान से नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा, 'वीकेंड डाटा रोलओवर' सुविधा के तहत ये टेलीकॉम कंपनी आपको बचे हुए डाटा का इस्तेमाल करने की इज़ाजत देती है। जिसका मतलब यह है कि सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 3GB डाटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप वीकेंड में इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi rs 401 prepaid recharge plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.