वर्नी अपोलो स्मार्टफोन में है 6 जीबी रैम और 5.5 इंच डिस्प्ले

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मार्च 2016 11:35 IST
चीनी कंपनी वर्नी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपोलो से पर्दा उठा दिया है। वर्नी अपोलो की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 6 जीबी रैम है। हाल ही में लॉन्च किए गए वीवो एक्सप्ले5 एलीट स्मार्टफोन में भी 6 जीबी रैम है।

इसके अलावा वर्नी अपोलो स्मार्टफोन में मीडियाटेक का सबसे नया हेलियो एक्स20 (एमटी6797) प्रोसेसर भी दिया गया है जिसका खुलासा बुधवार को चीन में हुए एक इवेंट में किया गया।

एंड्रॉयड अथॉरटी के मुताबिक, वर्नी अपोलो स्मार्टफोन में फोर्स टच के साथ 5.5 इंच का क्यूएचडी स्क्रीन दिया गया है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। सोनी आईएमएक्स230 सेंसर के साथ हैंडसेट में 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन के यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। लेकिन अभी तक इस चीनी कंपनी ने फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। हालांकि कंपनी ने फोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ आने की पुष्टि की है।

हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी हैंडसेट के सभी फीचर, कीमत और उपलब्धता की जानकारी फोन लॉन्च के समय देगी। इसी इवेंट में मीडियाटेक ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि डेका-कोर हेलियो एक्स20 (एमटी6797) अगले महीने सभी बड़े बाजारों में उपलब्ध होगा।
Advertisement

मीडियाटेक ने इसके ट्राई-क्लस्टर सीपीयू व 10 कोर फीचर वाला दुनिया का पहला मोबाइल प्रोसेसर होने का दावा किया।  ट्राई-क्लस्टर सीपीयू आर्किटेक्टर में तीन प्रोसेसर क्लस्टर हैं जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इन तीनों को अलग-अलग वर्कलोड के हिसाब से डिजाइन किया गया है। मीडियाटेक हेलियो एक्स20 प्रोसेसर में एक क्लस्टर एआरएम कॉर्टेक्स-ए72 कोर और दो क्लस्टर चार एआरएम कॉर्टेक्स-ए53 कोर वाले हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.