Upcoming Smartphones December 2024: iQOO 13, Honor 300 जैसे स्मार्टफोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च, जानें डिटेल

IQOO भारत में फ्लैगशिप फोन IQOO 13 को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2024 11:17 IST
ख़ास बातें
  • आने वाले हफ्ते में दो कंपनियों के स्मार्टफोन लॉन्च देखने को मिलेंगे।
  • इनमें Honor और IQOO अपने स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं।
  • IQOO भारत में फ्लैगशिप IQOO 13 को लॉन्च करेगी।

iQOO 13 भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है।

साल का आखिरी महीना शुरू होने जा रहा है। दिसंबर 2024 में कई कंपनियों के स्मार्टफोन लॉन्च के लिए कतार में हैं। लेकिन इस आने वाले हफ्ते में दो कंपनियों के स्मार्टफोन लॉन्च देखने को मिलेंगे। इनमें Honor और IQOO अपने स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं। Honor की ओर से Honor 300 सीरीज को पेश किया जा रहा है जबकि IQOO की ओर से भारत में फ्लैगशिप IQOO 13 सीरीज को लॉन्च किया जाना है। आइए जानते हैं आने वाले इन स्मार्टफोन्स के बारे में खास बातें। 

Honor 300
Honor 300 सीरीज चीन में 2 दिसंबर यानी आने वाले सोमवार को पेश की जाएगी। इस सीरीज में कंपनी तीन मॉडल लॉन्च कर सकती है जिसमें Honor 300, Honor 300 Pro, और Honor 300 Ultra शामिल होंगे। वनिला मॉडल में Snapdragon 7 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं प्रो और अल्ट्रा मॉडल्स में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 

प्रो और अल्ट्रा वेरिएंट्स में कंपनी वायरलेस चार्जिंग और टेलीफोटो कैमरा जैसे महंगे फीचर्स भी दे सकती है। सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में 100W चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

iQOO 13 
iQOO 13 भारत में 3 दिसंबर यानी कि आने वाले मंगलवार को लॉन्च होने जा रहा है। दरअसल कंपनी इसको चीन में अक्टूबर के अंत में ही लॉन्च कर चुकी है। फोन का ग्लोबल वर्जन भी लॉन्च किया जा चुका है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC दिया गया है। इसमें 6.82 इंच का QHD+ 144Hz LTPO फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
Advertisement

फोन में 50 मेगापिक्सल मेन लेंस है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh बैटरी मिलती है और 120W फास्ट चार्जिंग है। इसमें IP69 रेटिंग भी दी गई है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.