• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6000mAh बैटरी, 4GB रैम, 13MP कैमरा के साथ Infinix ने पेश किया नया स्‍मार्टफोन, जानें बाकी खूबियां

6000mAh बैटरी, 4GB रैम, 13MP कैमरा के साथ Infinix ने पेश किया नया स्‍मार्टफोन, जानें बाकी खूबियां

Infinix Hot 20 Play : फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया गया है और इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी तक है, जिसे एसडी कार्ड लगाकर बढ़ाया भी जा सकता है।

6000mAh बैटरी, 4GB रैम, 13MP कैमरा के साथ Infinix ने पेश किया नया स्‍मार्टफोन, जानें बाकी खूबियां

Infinix Hot 20 Play : इनफ‍िनिक्‍स हॉट 20 प्‍ले की भारत में कीमत अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 10 हजार रुपये से कम दाम में लॉन्‍च कर सकती है।

ख़ास बातें
  • यह फोन Android 12 OS के साथ प्रीलोडेड आता है
  • फोन में मीडियाटेक का हीलियो G37 प्रोसेसर दिया गया है
  • इसमें डुअल स्पीकर के साथ 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है
विज्ञापन
ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड इनफ‍िनिक्‍स (Infinix) ने अपने नए स्‍मार्टफोन इनफ‍िनिक्‍स हॉट 20 प्‍ले (Infinix Hot 20 Play) को पेश कर दिया है। पंच होल डिस्‍प्‍ले के साथ आने वाले इस स्‍मार्टफोन में एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा, 6000mAh की बैटरी जैसी खूबियां भी हैं। यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया गया है और इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी तक है, जिसे एसडी कार्ड लगाकर बढ़ाया भी जा सकता है। 
 

Infinix Hot 20 Play के प्राइस और उपलब्‍धता

इनफ‍िनिक्‍स हॉट 20 प्‍ले की भारत में कीमत अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 10 हजार रुपये से कम दाम में लॉन्‍च कर सकती है। इनफ‍िनिक्‍स ने इस फोन की उपलब्‍धता के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी है। 
 

Infinix Hot 20 Play के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Infinix Hot 20 Play में 6.82 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह बड़ा डिस्‍प्‍ले 1640 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आता है यानी HD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Android 12 OS के साथ प्रीलोडेड आता है। हालां‍कि यह प्‍योर एंड्रॉयड का फील नहीं देता। infinix के XOS UI के साथ OS को ओवरलेड किया गया है।

Infinix Hot 20 Play में मीडियाटेक का हीलियो G37 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB RAM दी गई है। फोन में 64जीबी और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्‍शन मिलते हैं। एसडी कार्ड के जरिए स्‍टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। इनफ‍िनिक्‍स की इस डिवाइस में 13 मेगापिक्‍सल का मेन AI कैमरा दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश भी मिलता है। इसी के ठीक पास में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। 

Infinix Hot 20 Play में डुअल स्पीकर के साथ 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डुअल सिम, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। हालांकि वजन में थोड़ा भारी लगभग 209.6 ग्राम का है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »