Realme के एक नए फोन के बारे में मिली जानकारी, दो रियर कैमरे से है लैस

Realme RMX1901 को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना (TENAA) पर लिस्ट कर दिया गया है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि जल्द रियलमी (Realme) का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2019 10:24 IST
ख़ास बातें
  • नए Realme फोन का मॉडल नंबर है RMX1901
  • Realme के नए फोन में हो सकते हैं दो रियर कैमरे
  • Realme 3 Pro भी हुआ टीना पर स्पॉट

Realme के एक नए फोन के बारे में मिली जानकारी, दो रियर कैमरे से है लैस

Photo Credit: TENAA

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Oppo का सब-ब्रांड रियलमी (Realme) चीनी मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन के साथ उतरने की योजना बना रही है। Realme RMX1901 को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना (TENAA) पर लिस्ट कर दिया गया है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि जल्द रियलमी (Realme) का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। टीना डेटाबेस पर लिस्ट की गई तस्वीरों में Realme RMX1901 स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे और ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल नज़र आ रहा है। रियलमी 3 प्रो (Realme 3 Pro) के साथ रियलमी ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन को भी टीना द्वारा सर्टिफाइड किया गया था।

टीना लिस्टिंग के अनुसार, Realme अपने आगामी स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है जिसका मॉडल नंबर RMX1901 है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल तो ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन फोन के डाइमेंशन, डिस्प्ले साइज़ और बैटरी क्षमता के बारे में पता चला है। टीना लिस्टिंग पेज़ पर फोन की लंबाई-चौड़ाई 161.2×76×9.4 मिलीमीटर बताई गई है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,680 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

डिस्प्ले की बात करें तो Realme ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन में 6.5 इंच का पैनल दिया जा सकता है लेकिन फिलहाल रिजॉल्यूशन, आस्पेक्ट रेशियो और पिक्सल डेंसिटी के बारे में पता नहीं चला है। तस्वीर में फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ब्लू और ब्लैक कलर के ग्रेडिएंट फिनिश की झलक देखने को मिली है।

गौर करने वाली बात यह है कि फोन में नॉच नहीं है तो ऐसा लगा रहा है कि यह रियलमी ब्रांड का पहला ऐसा फोन हो सकता है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ उतारा जा सकता है या फिर फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में बॉर्डर देखने को मिल सकता है। फोन के दाहिनी ओर पावर बटन तो वहीं बायीं ओर वॉल्यूम बटन को जगह मिली है।
Advertisement

टीना पर RMX1901 की लिस्टिंग को FoneArena ने स्पॉट किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि रियलमी ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन को Realme 3 Pro के मॉडल नंबर RMX1851 के साथ स्पॉट किया गया है। यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि Realme चीनी मार्केट में एक साथ दो स्मार्टफोन को उतारने की योजना बना रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme 3 Pro, TENAA, RMX1901, RMX1851
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.