6,150mAh बैटरी क्षमता के साथ UMIDIGI Power 5 लॉन्च, जानें कीमत

UMIDIGI Power 5 दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, फोन के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $99.99 (लगभग 7,234 रुपये) है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $119.99 (लगभग 8,697 रुपये) है।

6,150mAh बैटरी क्षमता के साथ UMIDIGI Power 5 लॉन्च, जानें कीमत

कार्बन ग्रे, सैफायर ब्लू और जेड ग्रीन कलर ऑप्शन में आया है फोन

ख़ास बातें
  • UMIDIGI Power 5 की सेल 16 जून से शुरू होगी
  • यूमिडिजी पावर 5 में मिलेंगे तीन रियर कैमरे
  • फोन में मौजूद है 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
UMIDIGI Power 5 स्मार्टफोन को UMIDIGI Power सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की पावर सीरीज़ को इसकी बैटरी क्षमता के लिए जाना जाता है। UMIDIGI Power 5 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो कि 6,150 एमएएच वाली दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा, इस फोन में मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर भी दिया गया है जो कि हाई-इफिशन्सी केसाथ बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। फोन की ग्लोबल सेल 16 जून से शुरू होगी।
 

UMIDIGI Power 5 Price and Availability

UMIDIGI Power 5 दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, फोन के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $99.99 (लगभग 7,234 रुपये) है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $119.99 (लगभग 8,697 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया इस फोन की सेल 16 जून से ग्लोबल शुरू होगी, जिसे AliExpress के माध्यम से खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इस फोन में कार्बन ग्रे, सैफायर ब्लू और जेड ग्रीन विकल्प मिलेंगे।  
 

UMIDIGI Power 5 Specification

डुअल-सिम UMIDIGI Power 5 फोन Android 11 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच एचडी+ (1600 x 720 पिक्सल) वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 GB तक रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में  8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन में 6,150 एमएएच वाली दमदार बैटरी मौजूद है, जो कि लॉन्ग-टर्म यूसेज प्रदान करेगी। इसके साथ फोन में 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। फोन की स्टोरेज 128 जीबी तक की है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल 4जी, डुअल VoLTE, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 आदि शामिल है। सेंसर की बात करें, तो इसमें इन्फ्रारेड टेम्परेचर सेंसर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास आदि मौजूद है।

फोन का डायमेंशन 164.8 x 76.8 x 9.9 mm और भार 211 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  5. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  10. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »