Ulefone RugKing: 9600mAh की बैटरी, चट्टान सी मजबूती! लीक हुए इस रगेड फोन के स्पेसिफिकेशन्स

Ulefone RugKing की शुरुआती कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 13,100 रुपये) रखी जा सकती है। फोन के सितंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2025 11:51 IST
ख़ास बातें
  • सकी शुरुआती कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 13,100 रुपये) बताई गई है
  • स्मार्टफोन में 5.99 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • RugKing में 9,600mAh की बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है

Ulefone RugKing में 126 dB तक का साउंड देने वाला रियर स्पीकर मिलेगा

Photo Credit: GSMArena

रगेड स्मार्टफोन मेकर Ulefone अपने नए डिवाइस पर काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में Armor X16 पेश किया था और अब अगला मॉडल Ulefone RugKing के नाम से आने वाला है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही इस फोन के पूरे स्पेसिफिकेशन्स और कीमत ऑनलाइन सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन अगले महीने AliExpress पर उपलब्ध होगा और इसकी शुरुआती कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 13,100 रुपये) रखी जाएगी।

GSMArena की रिपोर्ट में Ulefone RugKing के स्पेसिफिकेशन्स के साथ इसकी कीमत को भी लीक किया गया है। रिपोर्ट बताती है कि अपकमिंग रगेड स्मार्टफोन में 5.99 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 910 nits तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7255 प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी जाएगी। Ulefone RugKing की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। खास बात यह है कि यह फोन Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा।

Advertisement

लीक में आगे दावा किया गया है कि अपकमिंग Ulefone स्मार्टफोन में 9,600mAh की बड़ी बैटरी होगी, हालांकि इसमें सिर्फ 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। बैटरी कैपेसिटी के कारण फोन काफी भारी और मोटा है। इसका वजन करीब 400 ग्राम और मोटाई 18.3mm बताई गई है। यह स्मार्टफोन सिर्फ ब्लैक कलर में लॉन्च किया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, बताया गया है कि फोन में 126 dB तक का साउंड देने वाला रियर स्पीकर होगा। ऊपर की तरफ पावरफुल फ्लैशलाइट मिलेगी। फोन IP68/IP69K व MIL-STD-810H सर्टिफाइड बिल्ड के साथ आएगा। इसमें साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर और कस्टमाइजेबल हार्डवेयर बटन भी मिलेगा।

Ulefone RugKing कब लॉन्च होगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन अगले महीने AliExpress पर लॉन्च किया जाएगा।

Advertisement

Ulefone RugKing की कीमत कितनी होगी?

लीक के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 13,100 रुपये) होगी।

Ulefone RugKing की बैटरी कितनी है?

इसमें 9,600mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

फोन किस Android वर्जन पर काम करेगा?

यह स्मार्टफोन Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा।

Advertisement

क्या Ulefone RugKing वाटरप्रूफ है?

हां, फोन को IP68/IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.