13,200mAh की धांसू बैटरी के साथ Ulefone Power Armor 13 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी अब तक पावर सीरीज़ के तहत Power, Power 2, Power 3 और Power 5S स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। Ulefone की Power सीरीज़ अपनी पवरफुल बैटरी के लिए जानी जाती थी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 22 जुलाई 2021 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Ulefone Power Armor 13 में मौजूद है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • यूलेफोन पावर अरमोर 13 में मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन को AliExpress और Banggood के जरिए खरीदा जा सकता है
Ulefone Power Armor 13 स्मार्टफोन को कंपनी की Power सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इस फोन की धमाकेदार बैटरी जो कि 13,200 एमएएच की है। यह पहला ऐसा रग्ड स्मार्टफोन है, जो कि इतनी बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। बैटरी के अलावा भी इस स्मार्टफोन में कई ऐसी खूबियां है जो कि इस रग्ड फोन को पैसा-वसूल स्मार्टफोन बनाती हैं। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। साथ ही इसमे मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, इस फोन में NFC सपोर्ट भी मौजूद है। आपको बता दें, कंपनी अब तक पावर सीरीज़ के तहत Power, Power 2,  Power 3 और Power 5S स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। Ulefone की Power सीरीज़ अपनी पवरफुल बैटरी के लिए जानी जाती थी, हालांकि पिछले कई सालों से यह स्मार्टफोन कंपनी मार्केट से गायब रही। लेकिन अब कंपनी ने Ulefone Power Armor 13 के साथ दोबारा धमाकेदार एंट्री मार ली है।

Ulefone Power Armor 13 को AliExpress और Banggood के जरिए खरीदा जा सकता है। अली एक्सप्रेस पर यह फोन US $499.99 (Rs 37,241) - 583.32 (Rs 43,448) में लिस्ट है।
 

Ulefone Power Armor 13 specification

Ulefone Power Armor 13 फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.81 इंच फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

फोन की स्टोरेज 256 जीबी है, लेकिन माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 13,200 एमएएच दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग और 5 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

इन सब के अलावा, यह फोन वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और शॉकप्रूफ है। कंपनी ने इसमें फिंगरप्रिंट आईडी और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए हैं। जैसे कि हमने बताया इसमें NFC सपोर्ट भी मौजूद है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.